Advertisment

Tired Of Taunts: यह रहे महिलाओं को मिलने वाले 20 तानें

author-image
New Update

जैसा कि हम सभी जानते हैं हमारे समाज में महिलाओं के प्रति लोगों का रवैया कुछ ज्यादा अच्छा नहीं है। महिलाओं तो आए दिन रिश्तेदारों, दोस्तों और यहां तक कि मां बाप से भी ताने सुनने को मिलते रहते हैं। उनकी कमियों को बताने या सुधारने के बजाए उन्हें ताने मारना लोगों को ज्यादा पसंद है। 

Advertisment

लेकिन यह ताने महिलाओं की मानसिक स्थिति पर भी गहरा असर छोड़ते हैं। कभी-कभी यह सिर्फ बातों से बढ़कर उनकी ब्रॉड और मेंटल हेल्थ को भी डिस्टर्ब कर सकते हैं। हमें यह प्रयास करना चाहिए कि जितना हो सके हम इंसानों को अनसुना करें।

महिलाओं को समाज से मिलने वाले 20 ताने-

1. जब पति इतना कमाता है तो तुम्हें कमाने की क्या ज़रूरत?

Advertisment

लोग अक्सर वर्किंग मैरिड वूमेन को ये ताने मारते हैं जब पति कमाता है तो तुम्हें कमाने की क्या जरूरत। उनके लिए किसी महिला का एक साथ वर्किंग और मैरिड होना ज्यादा अच्छी बात नहीं मानी जाती।

2. मैं तो बच्चे से दूर नहीं रह पाती तुम्हारी तरह

दूसरी शादीशुदा महिलाएं जो बच्चे नहीं करती उन्हें अक्सर दूसरी मांओं से यह सुनने को मिलता है। जिसका इशारा उनके बच्चे ना करने की तरफ होता है।

Advertisment

3. खा खा के डुबा दिया

जब लड़कियां किसी काम को नहीं कर पाती हैं तो लोग अक्सर उन्हें बातों बातों में कह देते हैं कि खा खा कर डुबो दिया। वह मजाक में ही लड़कियों को यूज़ लेस कह देते हैं।

4. घर औरत से चलता है

Advertisment

यूं तो घर में औरत की जरा सी भी नहीं चलती लेकिन जब बात सुनाने की हो तो उन्हें यह कह दिया जाता है कि घर औरत से चलता है। यह कहकर सारी जिम्मेदारी हम पर थोप दी जाती हैं।

5. ऐसा काम क्यों नहीं ढूंढ लेती जिसे घर में कर सको

महिलाओं को ज्यादातर यह ताना दिया जाता है काम के लिए बाहर क्यों जाती हो? ऐसा काम क्यों नहीं ढूंढ लेती जिसे घर में कर सको।

Advertisment

6. अरे, 30 की उम्र हो गई और अभी भी शादी नहीं की?

30 सितंबर हो जाने के बाद महिलाओं को अक्सर उनकी शादी न करने के लिए ताने लिए जाते हैं।

7. वजन का ध्यान रखो, लड़का नहीं मिलेगा

Advertisment

जब लड़कियां थोड़ा वेट गेन कर लेते हैं तो उन्हें अक्सर यह ताना मारते हैं की वजन कम रखो वरना शादी के लिए लड़का नहीं मिलेगा।

8. तुम्हें खाना बनाना नहीं आता?

लड़कियों से या में की जाती है कि उन्हें खाना बनाना आना ही चाहिए। और अगर किसी को नहीं आता तो उन्हें यह ताना मार देते हैं।

Advertisment

9. शादी चलाने के लिए झुकना ही पड़ता है।

महिलाओं को ज्यादातर शादी में सैक्रीफाइस करने के लिए बोला जाता है। शादी को बचाने के लिए उन्हें झुकने को मजबूर करते हैं।

10. हमारे घर की लड़कियां

दोस्त और रिश्तेदार लड़कियों को यह कहकर ताने देते हैं कि हमारी लड़कियों को सब काम कर लेती हैं क्या तुम नहीं कर पाती?

11. घर और ऑफिस दोनों को संभाल कर चलना चाहिए

महिलाओं को अक्सर या हिदायत दी जाती है की अपने ऑफिस के काम के साथ घर के काम को मत भूलो। लेकिन मर्दों को ऐसा क्यों नहीं बोला जाता?

12. यह लिपस्टिक इतनी गहरी क्यों है?

लड़कियों को उनकी पसंद से फैशन करने पर भी लोगों को परेशानी हो जाती है। उनके लिए शादी से पहले मेकअप करना ज्यादा अच्छा नहीं।

13. जींस क्यों पहना है?

घर के फंक्शन में जींस पहनने पर लड़कियों से सवाल कर दिया जाता है।

14. तुम्हारा दोस्त लड़का है?

मेल फ्रेंड्स रखने पर लड़कियों को यह ताने दिए जाते हैं तुम्हारा दोस्त लड़का है? लडकी बिगड़ ना जाए।

15. लडकी हाथ से निकल रही है

जब कोई लड़की अपनी आजादी कालो उठा रही होती है तो उसे ये ताने सुनने को मिलते हैं कि लड़की हाथ से निकल रही है।

16. सिलाई सीख लो काम आयेगी

वे लड़कियों को किसी और काम के काबिल ही नहीं समझते और सिलाई सीखने को कहते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि यह सिर्फ लड़कियों के लिए है।

17. बड़ों के साथ जुबान नहीं लड़ाते

अगर लड़कियां अपने बड़ों की बातों का प्यार से जवाब भी दे तो भी उन्हें कहकर चुप करा दिया जाता है कि बड़ों के साथ जुबान नहीं लड़ाते।

18. लड़की हो, हद में रहो

लड़कियों को लड़कों की बराबरी करते हुए देख लोगों को अच्छा महसूस नहीं होता। और उन्हें कह दिया जाता है की लड़की हो, हद में रहो।

19. सोलो ट्रिप? दाल में पक्का कुछ काला है। 

प्राइवेसी जैसा शब्द मानो लड़कियों के लिए बना ही नहीं है। जब कोई लड़की सोलो ट्रिप पर जाने के बाद करती है तो उससे ऐसे देखा जाता है जैसे उसने पता नहीं क्या कह दिया हो।

20. तुम्हारी पीठ दिख रही है, गला छोटा रखो

ब्लाउज या सूट में बड़ा गला होने पर उन्हें टोक दिया जाता है कि तुम्हारी पीठ दिख रही है, गला छोटा रखो।

ताने
Advertisment