जानिए औरतों में सेक्स के दौरान दर्द का कारण

author-image
Swati Bundela
New Update

औरतों में सेक्स के दौरान दर्द के कारण


कई औरतों में फोरप्ले के समय तो सेक्स करने की इच्छा आती है और वह तैयार भी हो जाती हैं लेकिन जैसे ही सेक्स के दौरान उनके वजाइना में पीनस जाती है तो उन्हें काफी ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता है जिसके मुख्य कारण ये हो सकते हैं

1. Vaginismus


Vaginismus एक ऐसी समस्या है जिसके कारण औरतों में वजाइना की दीवारें सिकुड़ी हुई रहती हैं और वो जल्दी से खुलती नहीं है जिसके कारण जब पीनस अपनी जगह बनाने के लिए अंदर जाने की कोशिश करता है तो ये बहुत दर्द देती हैं।

अक्सर vaginismus की समस्या औरतों में सेक्स के समय दर्द का डर भी होता है।

2. वजाइनल इंफेक्शन


वजाइनल इंफेक्शन की समस्या का कारण होता है यीस्ट इंफेक्शन जो सेक्स पनेट्रेशं के समय दर्द देता है।

3. सरविक्स में समस्या


जब पीनस वजाइना के बहुत अंदर तक जाता है यानी कि डीप पेनिट्रेशं के दौरान सर्विक्स में इंफेक्शन के कारण दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

4. मेनोपॉज


जब आप मेनोपॉज की उम्र में होती हैं तब आपके वजाइना में नमी खतम हो जाती है जिसके कारण पेनिट्रेशन में परेशानी आती है। साथ ही उम्र के बाद वजाइना की दीवारें भी सिकुड़ जाती हैं।

5. सेकसुअली ट्रांसमिटेड बिमारियाँ


अक्सर आपको सेकसुअली ट्रांसमिटेड डिजीज होने के कारण सेक्स के समय दर्द का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप खुद में सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का कोई भी लक्षण पाते हैं तो डॉक्टर के पास जल्द से जल्द जाएं।

तो ये थे सेक्स के दौरान दर्द होने के कुछ कारण। अगर आप भी इसी दर्द का सामना करती हैं तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
सेहत