Advertisment

5 Yogas For Hairfall: झड़ते बालों को रोकने के लिए 5 योग

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Yogas For Hairfall: घने और मज़बूत बाल आख़िर किसे पसंद नहीं होते? यह देखने में भी कितने सुंदर लगते हैं। लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल में बहुत से लोगों क लिए ये बस एक सपना बन कर रह या है। हालाँकि बालों का झड़ना एक आम समस्या है और यह बिलकुल नेचुरल है, लेकिन अगर यह हद से ज़्यादा होने लगे तो हमें ध्यान देने की ज़रूरत है। अपने लाइफस्टाइल में ये 5 योग शामिल कर के हम हेयरफाल की प्रॉब्लम से निजात पा सकते हैं।





Advertisment




Yogas For Hairfall: झड़ते बालों को रोकने के लिए 5 योग

Advertisment






Advertisment


Yogas For Hairfall: झड़ते बालों को रोकने के लिए 5 योग -



Advertisment






Advertisment

1. वज्रासन





Advertisment




शायद वज्रासन के बारे में तो सभी जानते ही होंगे। अक्सर इस आसन को खाना खाने के बाद ही किया जाता है क्योंकि इससे हमारा पाचन तंत्र ठीक रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की यह बालों को झड़ने से भी रोकता है? जी हाँ, बिलकुल। इसे करने के लिए अपने घुटनो को मोड़कर अपनी एड़ियों पर बैठ जाएं। अपनी कोहनियों को बिना मोड़े अपने हाथों को होने घुटनो पर रख दें। ध्यान रहे की आपकी हथेलियों की दिशा निचे की ओर हो और पैरों के अंगूठे आपस में सटे हुए हों या एक पैर का अंगूठा दूसरे पैर के अंगूठे के ऊपर हो। इसे 5 मिनट से लेकर आधे घंटे एक किया जा सकता है।



2. शीर्षासन









शीर्षासन के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। इसे करने से हमारे ब्रेन का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और इसी तरह यह हेयरफाल को कम करने में मददगार साबित होता है। इसे करने के लिए पहले वज्रासन में बैठ जाएं। उस्ले बाद अपने हाथों की उँगलियों को आपस नै इंटरलॉक कर के फर्श पर रखें। इसके बाद अपने सर को अपनी हथेलियों पर रख कर अपने पैरों को ऊपर की तरफ ले जाएं। यह आसान 15-२० सेकंड तक ही करना चाहिए। ध्यान रहे की यह आसान खाली पेट ही करना चाहिए।









3. बालासन









बालासन को किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं। घुटनों के बल बैठ जाएं और एड़ियों को आपस में छुआएं। धीरे-धीरे अपने घुटनों को बाहर की तरफ जितना हो सके फैलाएं। गहरी सांस खींचकर आगे की तरफ झुकें। पेट को दोनों जांघों के बीच ले जाएं और सांस छोड़ दें। सिर को गर्दन के थोड़ा पीछे से उठाने की कोशिश करें। हाथों को सामने की तरफ लाएं और उन्हें अपने सामने रख लें। धीरे-धीरे सांस लें और सामान्य हो जाएं।









4. मत्स्यासन









कमर के बल लेट जाएँ और अपने हाथों और पैरों को शरीर के साथ जोड़ लें। हाथों को कूल्हों के नीचे रखें, हथेलियां ज़मीन पर रखें। अपनी कोहनियों को एक साथ जोड़ लें।सांस अंदर लेते हुए, छाती व सर को उठाएँ। अपनी छाती को उठाएं, सिर को पीछे कि ओर लें और सिर की चोटी को ज़मीन पर लगाएं। सिर को ज़मीन पर आराम से छूते हुए, अपनी कोहनियों को ज़ोर से ज़मीन पर दबाएं, सारा भार कोहनियों पर डालें, सर पर नही। अपनी छाती को ऊँचा उठाएं। जांघों और पैरों को ज़मीन पर दबाएँ। जब तक हो सके, आसन में रहें, लंबी गहरी सांसें लेते रहें। हर बाहर जाती सांस के साथ विश्राम करें। सिर को ऊपर उठाएँ, छाती को नीचे करते हुए वापस आएं। दोनों हाथों को वापस शरीर के दायें-बायें लगा लें और विश्राम करें।



5. कपालभाति









कपालभाति करने के लिए सबसे पहले वज्रासन या पद्मासन में बैठ जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों से चित्त मुद्रा बनाएं। अब इसे अपने दोनों घुटनों पर रखें। गहरी सांस अंदर की ओर लें और झटके से सांस छोड़ते हुए पेट को अंदर की ओर खींचें। ऐसा कुछ मिनट तक लगातार करते रहें। कपालभाति दिमाग को शांत करता है और इसी तरह स्ट्रेस से छुटकारा मिलता है। इससे हेयरफाल से निजात पाने में सहायता मिलती है।

अंत में इस बात का ध्यान रखें की आपको अपनी डाइट भी सही रखनी चाहिए। आखिर जो हम कहते हैं वही हमारे चेहरे और बालों से झलकता है। अपने आप को स्ट्रेस से दूर रखें। अपने आप को खुश रखें और एंटरटेन करते रहे।



lifestyle
Advertisment