B Town Couple: क्या आप जानते है बी-टाउन की 5 नई जोड़ियाँ के बारे में

Swati Bundela
04 Nov 2022
B Town Couple: क्या आप जानते है बी-टाउन की 5 नई जोड़ियाँ के बारे में

हमने इस साल अपने कई सारे फेवरेट सेलिब्रिटीज को शादी करते देखा चाहे वह रणबीर-आलिया या विक्की- कटरीना हो । उनके सोशल मीडिया पे डाले गए पोस्ट्स हम बार बार देखते है। हमने यह भी देखा की कई सारे सेलिब्रिटीज ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली अन्नोउंस किया और कुछ ने प्राइवेसी को रखते हुए रिलेशनशिप को प्राइवेट रख रहे है। जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, अथिया शेट्टी और केएल राहुल जैसे सेलिब्रिटी जोड़े लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड में कुछ नए जोड़े हैं जो अक्सर एक साथ देखे जाते हैं। चलिए जानते है यह कौन सी नयी बी-टाउन की जोड़ी है।

B Town Couple: बी-टाउन की 5 नई जोड़ियाँ 

1. हृथिक रोशन और सबा आज़ाद
कुछ महीने पहले इस जोड़ी को पहली बार एक साथ देखा गया था, यह अफवाह है कि दोनों की मुलाकात ट्विटर पर हुई है। रिपोर्ट में पता चला है कि  इसकी शुरुआत हुई जब हृथिक ने ट्विटर पर सबा आजाद का एक वीडियो लाइक और शेयर किया। इस जोड़ी को अक्सर मुंबई में स्पोट किया जाता है। दोनों अक्सर एक दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। आज़ाद ने 1 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया और हृथिक ने उनके इस दिन को बहुत प्यार से मनाया।

2. हंसिका मोटवानी और सोहैल कथूरिया
एक्टर हंसिका कई दिनों से अपनी शादी के अफवा के वजह से चर्चे में है। नवंबर 2 को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सोहैल खतूरिया  से साथ एइफ्फेल टावर के सामने कई सारी फोटोज इंस्टाग्राम पे पोस्ट की है। फोटोज में  सोहैल अपने घुटनों पर बैठकर हंसिका को प्रोपोज़ कर रहे है। यह जोड़ी 4 दिसंबर को शादी करेंगी । इसके अलावा, मोटवानी और उनके फ्यूचर हस्बैंड, सोहैल खतूरिया ने मुंबई एयरपोर्ट के सामने फोटोज क्लिक किया और अपने फ़ैंस  को अपने ट्रिप की सुचना दी।

3. आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे
कुछ हफ्ते पहले, कई बॉलीवुड हस्तियां कृति सनोन की दिवाली पार्टी में शामिल हुई, जहां हमने सबसे पहले आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की एक साथ होने का झलक देखा। हालांकि, करण जौहर ने अपने शो कॉफ़ी विद करण में उनके डेटिंग के बारे में संकेत दिया है। इस जोड़े को बाद में डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ​​की सेलिब्रिटी-स्टडेड पार्टी में देखा गया था, लेकिन इस बार मीडिया के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए उन्होंने ब्लैक कलर की ट्विनिंग ड्रेस पहनी थी। इनके रिलेशनशिप के बारेमे जानने के लिए फैंस बहुत उत्सुक है

4. सारा अली खान और शुभमन  गिल 
ऐसा माना जा रहा है की शुभमन  गिल और सारा अली खान डेट कर रहे है। पिछले महीने इन दोनों को मुंबई के एक रेस्टारेंट में एक साथ देखने पर यह अफवा बढ़ने लगी।  कई इंटरनेट यूज़र्ज़ ने सारा अली खान और शुभमन गिल के एक होटल और एक प्लेन में बैठे वीडियो को शेयर किया जो उनके रिलेशनशिप में होने का सबूत देती है।

5. जाह्नवी कपूर और ओरहान आवात्रामणि 
सारा अली खान, अनन्या पांडे, आर्यन खान, नव्या नवेली और शनाया कपूर और अन्य कई हस्तियों ने हाल ही में एक हैलोवीन पार्टी अटेंड की। जहा से आवात्रामणि के जाह्नवी कपूर के साथ डेटिंग की अफवाह शुरू हुई।  उन्हें करीबी दोस्त कहा जाता है और वे बहुत लंबे समय से एक दूसरे को जानते है। अवतरमणि अक्सर कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दिखाई देती हैं।

अगला आर्टिकल