//hindi/media/media_files/XhyDQnZrYdusRS830vEj.jpg)
हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि नाम की अपनी एक मान्यता होती है इसलिए किसी भी लड़की का नामकरण करते वक्त उसके नाम का अर्थ जान लेना चाहिए। हिंदू लड़कियों को अर्थ पूर्ण नाम देने का उद्देश्य उन्हें दूसरों से अलग पहचान देना है।
ऐसा माना जाता है कि लड़की के नाम से ही उसके जीवन, उसके चरित्र और उसके स्वभाव की शुरुआत होती है। अगर उसका नाम का अर्थ अच्छा होगा तो लड़की भी सुंदर, सुशील और मिठास भरे स्वभाव वाली होगी। अगर लड़की का नाम सुंदर और अर्थपूर्ण होगा तो समाज में उसे सम्मान मिलेगा और उसका दूसरों पर अच्छा प्रभाव होगा।
अ से शुरू होने वाले नाम और उनका मतलब -
1. अधिति
इस नाम का मतलब होता है देवताओं की मां। यह स्वतंत्रता, सुरक्षा और पूर्णता का प्रतीक भी है। यह नाम अपने आप में ही बहुत शुभ है।
2. अधिश्री
अधिश्री का अर्थ होता है ऊंचा। कहते हैं कि लड़कियों का नाम उनका भाग्य तय करता है। यह नाम बताता है कि लड़की अपने जीवन में सफलता और ऊंचाई हासिल करेगी।
3. अचला
अचल का मतलब है जो चल ना सके और स्थिर हो। यह पृथ्वी का पर्यायवाची भी है। इस नाम की लड़कियां पूरे विश्व की परोपकर्ता होती हैं। पूरे ब्रह्मांड का उनमें वास हो जाता है।
4. अबिरमी
इसका अर्थ है देवी पार्वती या देवी लक्ष्मी। हिंदू धर्म में देवी पार्वती और शिव जी के साथ पूजा जाता है और देवी लक्ष्मी की हर रोज पूजा की जाती है। देवी लक्ष्मी धन की माता है जिनके घर में प्रवेश करने से दौलत और धन की वर्षा होती है।
5. अभिलाषा
अभिलाषा का अर्थ होता है इच्छा या आकांक्षा। यह नाम इन बच्चियों के लिए एक आशा से कम नहीं है जो वाकई कुछ करने या बनने की अभिलाषा रखती है।
6. अभिज्ञा
ज्ञान का मतलब होता है जानकारी। अभिज्ञा भी इसी शब्द से मिलकर बना है। अभिज्ञा का मतलब होता है समझदार और जानकार व्यक्ति। ऐसा कहा जाता है कि नाम व्यक्ति की पर्सनालिटी का संदेश देते हैं। यह नाम संदेश देता है कि वह व्यक्ति बहुत जानकार और समझदार है।
7. अबीना
अबीना का अर्थ होता है सुंदर या खूबसूरत। जिसका केवल चेहरा ही नहीं बल्कि दृष्टि और स्वभाव भी सुंदर हो।
8. आइशा
आयशा का अर्थ होता है सदैव जिंदा या जीवित रहने वाले। आयशा पैगंबर की पत्नी का भी नाम था जिसके कारण यह नाम काफी शुभ माना जाता है। इस के पर्यायवाची सुंदर और जीवंत भी है।
9. अविका
यह नाम आपने शायद ही कभी सुना होगा। लेकिन यह नाम बहुत ही अलग है और इसका अर्थ बहुत खूबसूरत है। इसका मतलब है सूरज की किरने या फिर करिश्माई व्यक्तित्व।
10. अवंतिका
आपने इस नाम के कई व्यक्ति देखे होंगे। लेकिन क्या आपने जानने की कोशिश की कि इस नाम का अर्थ क्या है। इसका अर्थ है अनंत, जिसका कोई अंत ना हो। और जो विनम्र हो।