इन उपायों से छुड़ाएं बच्चों की नाक में ऊँगली डालने की आदत

author-image
Swati Bundela
New Update
नाक में ऊँगली डालने की आदत छुड़ाने के उपाय

ये सुनने में कितना ही घिनौना लगे, लेकिन बच्चों को इतनी समझ नहीं होती कि क्या सही है और क्या गलत. वो इसे घर में कहीं किसी सामान पर भी लगा सकते हैं | यकीनन ये किसी भी तरह अच्छा नहीं है. इसलिए हम आपको इससे निपटने का सबसे असरदार तरीका बता रहे हैं |

नेगेटिव अटेंशन पाने का तरीका नाक में ऊँगली डालने की आदत छुड़ाने के उपाय


इसका सबसे सही तरीका यही है कि आप उन्हें इग्नोर करना शुरू कर दें | नहीं, आपने पढ़ने में कोई गलती नहीं की है | दरअसल, बच्चों को नेगेटिव तरीकों से माता-पिता का ध्यान आकर्षित करने की आदत पड़ जाती है| कई बार वो ऐसा सिर्फ़ उनका अटेंशन पाने के लिए कर रहे होते हैं | अगर उन्हें ऐसा करने पर आपका अटेंशन नहीं मिलेगा, तो वो इसे अपने-आप छोड़ देंगे |

ज़रूरी भी है नाक की सफ़ाई (bacchon ki nak me ungali dalne ki aadat hatane ke upay)

Advertisment

आपको चिंता करने की ज़रुरत इसलिए भी नहीं है, क्योंकि अब तक मेडिकल साइंस में इस आदत का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं पता चला है | बल्कि, कभी-कभी ऐसा करना ज़रूरी भी होता है |

अगर आप उन्हें नहीं टोकेंगे तो हो सकता है वो ऐसा बाहर या अपने दोस्तों के सामने करने लगें | ऐसा करने पर जब वो अपने साथियों की प्रतिक्रिया देखेंगे तो उन पर ज़्यादा असर होगा और वो खुद ही ऐसा करना छोड़ देंगे |

गलत काम के लिए टोकने से बेहतर है आप उन्हें अच्छे कामों के लिए सराहें | इससे उन्हें लगेगा कि अच्छे काम करने से उन्हें ज़्यादा अटेंशन मिलेगी और वो गलत कामों से दूर होते जायेंगे |

सही तरीका सिखाएं


एक तरीका ये भी है कि आप उन्हें ठीक तरह से नाक साफ़ करना सिखाएं | उन्हें बताएं कि वो बाथरूम में जायें, हाथ धोने के बाद पोछें, नाक साफ़ करें और दोबारा हाथ धोएं | उन्हें इसके लिए टिशू का इस्तेमाल करना भी सिखाएं |

बच्चों को जिस काम के लिए मना किया जाता है, उन्हें उस काम को करने की तीव्र इच्छा होती है |इसलिए उन्हें रोकने से बेहतर होता है उन्हें सही तरीका सिखाना |
पेरेंटिंग नाक में ऊँगली डालने की आदत छुड़ाने के उपाय