Bajrangi Bhaijan Film Munnni : क्या मुन्नी अभी भी सलमान खान के टच में हैं ?

author-image
Swati Bundela
New Update

फैंस के मन में मुन्नी को लेकर क्या सवाल थे ?


फैंस के मन में बजरंगी भाईजान की मुन्नी को लेकर हमेशा जिज्ञासा रहती है कि ये कितनी बड़ी हो चुकी हैं ? कहाँ रहती हैं ? अभी किस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं ? क्या इनकी अभी भी सलमान से बात होती है ?

हर्षाली/मुन्नी ने सवालों के क्या जवाब दिए ?


एक इंटरव्यू के दौरान हर्षाली ने कहा कि ये फ्यूचर में एक्टिंग करना चाहती हैं और किसी बड़े प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रही हैं। इन्होंने कहा कि बजरंगी भाईजान जैसी ही किसीफिल्म में काम करना चाहती हैं। इन्होंने बताया कि इनकी सलमान खान से बर्थडे या त्यौहार वगेरा पर बात होती है वरना ये उन्हें डिस्टर्ब नहीं करती हैं बार बार।

ये अपनी पढाई पर ध्यान दे रही हैं और पढाई में बिजी होने के कारण ये सलमान की रीसेंट फिल्म मोस्ट वांटेड राधे भी नहीं देख पायी हैं। इनको रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी बहुत पसंद हैं।

बजरंगी भाईजान फिल्म किस बारे में थी ?


यह फिल्म एक छोटी सी लड़की को लेकर होती है जो अपने माँ बाप से बिछड़ जाती है। ये भटकते भटकते सलमान से आकर मिलती है और फिर सलमान यानि बजरंगी का मकसद बन जाता है मुन्नी को उसकी फैमिली से मिलवाने का। इस फिल्म में करीना बजरंगी की लवर का रोल निभाती हैं। मुन्नी पाकिस्तान की होती है और इस में इंडिया और पाकिस्तान के बॉर्डर और रेलशनशिप को भी दिखाया है।
एंटरटेनमेंट