New Update
/hindi/media/post_banners/sLdXEdbRLm0hvyaJ7OxX.png)
1. एक्सरसाइज करना है सबसे जरुरी
जब आपको फैट कम करना हो तो किसी भी तरीके की एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरुरी होती है। आप चाहें तो सबसे अच्छा होता है सुबह ताज़ी हवा में वाक करना और ये चर्बी कम करने में सबसे ज्यादा असरदार भी होता है।
2. सोते वक़्त लेट खाना न खाएं
आप अपना खाने का नियम कुछ इस तरह बनाएं कि आप रात को 8 बजे के बाद कुछ न खाएं। रात का खाना बहुत नुकसान करता है क्योंकि हम रात का खाना खाने के बाद सीधा सो जाते हैं।
3. एक साथ बहुत सारा न खाएं
जब आप एक बार में ज्यादा खाना खा लेते हैं तो वो आसानी से पचता नहीं है। जिस के कारण खाने का कुछ हिस्सा फैट के रूप में पेट में जुड़ता चला जाता है। इसलिए दिन में भले ही 3 से 4 बार खाएं पर थोड़ी थोड़ी मात्रा में खाएं।
4. ठंडी चीज़ों की जगह गरम चीज़ें अपनाएं
कोशिश करें की आप सिर्फ दिन में ही नहीं पूरा दिन गरम पानी पिएं। इस से अगर आप कोई व्यायाम या एक्सरसाइज भी कर रहे होंगे तो दोगुना असर होगा। गरम पानी पीने से फैट शरीर में जम नहीं पाता है।
5. हल्दी है फायदेमंद
जब आप सुबह उठते हैं तो सबसे पहले एक गिलास गरम पानी में एक चौथाई चम्मच हल्दी डालकर पिएं। इस से आपका पेट अच्छे से साफ़ होगा और वजन तेजी से घटेगा।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us