Advertisment

Benefits Of Female Friendship: फीमेल फ्रेंडशिप होने के 6 फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update

पुरुष और महिलाएं एक साइकिल के दो पहियों की तरह हैं, किसी एक के कमी से दुनिया नहीं चल पाएगी। फिर भी महिलाओं के रूप में, हम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मजबूत संबंधों पर निर्भर करते हैं। इस तरह की दोस्ती महिलाओं को अपनी समस्याओं, विचारों, भावनाओं, ख़ुशी और दुख बाटने का मौका देती है। महिला मित्रता पिछले कुछ शताब्दियों में अक्सर पॉप-कलचर और मीडिया में दिखाए जाने वाले ईर्ष्या से भरे रिश्तों से बहुत दूर है।

Advertisment

छोटी उम्र से ही महिलाओं को एक-दूसरे से डरना सिखाया गया है। डिज्नी फिल्में जैसी ‘स्नो व्हाइट’, ‘सिंड्रेला’, ‘रपन्ज़ेल’ और ‘द लिटिल मरमेड’ सभी में ईर्ष्यालु और कुटिल महिलाओं को दर्शाता है। चाहे आपकी 1 करीबी दोस्त हो या कई, प्रत्येक अपने तरीके से एक उपहार  है।

ऐसे दोस्त जिनके साथ आप गंभीर हो सकते हैं, मज़ाक कर सकते हैं, या आपको ईमानदार राय देगा, इन्हें अपनी ज़िन्दगी में रखना बहुत ज़रूरी है। उनके समान रुचि और शौक हो सकते हैं।दोस्ती सभी आकार और रंगों में आती हैं, प्रत्येक आपके जीवन में सुंदरता का अपना रूप लाती है। आगे ब्लॉग में पढ़िए फीमेल फ्रेंडशिप होने के 6 अमेजिंग फायदे - 

महिला मित्रता के लाभ-

1. तनाव कम करता है

अपने दोस्तों के साथ समय बिताना तनाव दूर करने का एक शानदार तरीका है। जब कोई बड़ा तनाव होता है तो ज्यादातर महिलाएं अपनी करीबी गर्लफ्रेंड की ओर देखती करती हैं।

Advertisment

2. जुड़ाव की भावना

जब हम अपने दोस्तों के साथ पॉजिटिव टॉपिक्स पर  बातचीत करते हैं, तो ऑक्सीटोसिन रिलीज़ होता है जो हमारा बॉन्डिंग हार्मोन है। महिला मित्रता के विभिन्न स्तर हैं, कई सुपरफिशल स्तर पर हो सकते हैं, जिनके साथ मैं अपने जीवन के बारे में बहुत ही व्यक्तिगत बातें साझा नहीं कर सकता, लेकिन उनके साथ घूमने में मज़ा आता है। फिर ऐसे भी हैं जिन्से हम दिल खोल कर बातें करते हैं। वे महिलाएं जो सालों-साल दोस्त रही हैं।

3. किसी के साथ भावनाओं को बाटना

अपने दोस्तों के साथ अपनी भावनाओं, अच्छे, बुरे, बदसूरत को बाटने में सांत्वना मिलती है। कोई जो महिला संघर्षों को समझ सके, जिनके साथ गहरी सार्थक बातचीत कर सके ऐसे रिस्ते ज़रूरी हैं।

4. आपकी भावनाओं को मान्य करने के लिए कोई

निश्चित रूप से महिलाओं के बीच एक आपसी समझ है क्योंकि वे पुरुषों की तुलना में एक दुसरे को बेहतर समझ सकती हैं। इन सभी में महिला होने का एक सामान्य धागा दिखाई देता है। महिलाएं एक दूसरे की परेशानी, सामाजिक और पारिवारिक एक्सपेक्टेशन आदि समझती हैं। इसका यह मतलब बिलकुल नहीं है कि पुरुष एक महिला की भावनाओं को मान नहीं दे सकता है।

Advertisment

5. महिला मित्रता बिना शर्त प्यार प्रदान करती है

महिला मित्रता आपको कोई ऐसा व्यक्ति देता है जिस पर आप विश्वास कर सकते हैं। हमे इनके सामने मुखौटा नहीं पेहेनना पड़ता है।हम जैसे हैं वैसे ही पेश आ सकते हैं। इस प्रकार के दोस्त आपको जरूरत पड़ने पर प्रोत्साहित करते हैं और आप हमेशा जानते हैं कि वे आपको हर स्थिति में सपोर्ट करेंगे। महिलाओं को इस समर्थन की आवश्यकता होती है जैसे जैसे वे अपने करियर, अपने विवाह और अपने बच्चों की परवरिश में आगे बढ़ती हैं।

6. ईमानदार राय

आपको वह दोस्त चाहिए जो पूछे जाने पर आपको एक ईमानदार राय देगा। शॉपिंग करते समय, वह  दोस्त आपको बताए कि कौन सा कपड़ा नहीं जछ रहा है। इस तरह जब वे आपको बताते हैं कि आप सुन्दर लग रहे हैं आपको पता चल जाएगा कि वे  दिल से कह रहे हैं। एक अच्छा दोस्त हमें वह नहीं बताएगा  जो  हमें क्या सुनना चाहिए  है ना कि जो हम सुनना चाहते हैं।

फीमेल फ्रेंडशिप पर  स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने रिसर्च भी की है, जो कहती है कि जब हम अपनी महिला मित्र के साथ समय बिताते हैं, तो सेरोटोनिन (न्यूरोट्रांसमीटर जो हमारे मूड को नियंत्रित करता है) रिलीज होता है। यह डिप्रेशन और एंग्जायटी को दूर करने में मदद कर सकता है। 

Female Friendship
Advertisment