Advertisment

Benefits Of Garlic: जाने क्या है सर्दियों में लहसुन खाने के फायदे

लहसुन हमारे फेफड़ों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। दरअसल लहसुन एंटी इन्फ्लेमेटरी(anti inflammatory) गुण से भरपूर होता है। जो आपको स्वास्थ्य संबंधित किसी प्रकार की समस्या में राहत देता हैं।

author-image
एडिट
New Update
garlic benefits

Benefits Of Garlic

सर्दियों का मौसम आते ही हम सभी को अपने स्वास्थ्य की चिंता होने लगती है।यह जायज भी है।सर्दियों का मौसम अपने साथ बहुत सारी बीमारियों की चिंता लाता है। इस मौसम में खांसी जुखाम सर्दी बुखार आम समस्याएं होती हैं।इन समस्याओं से निपटने के लिए आपको एक बेहतर इम्यूनिटी सिस्टम(immunity system) की जरूरत होती है। इसलिए सर्दियों में अधिकतर डॉक्टर लोगों को लहसुन खाने की सलाह देते हैं।तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर सर्दियों में लहसुन खाने के क्या फायदे हैं।

Advertisment

What are the benefits of garlic in winter?

1. सर्दी खांसी करता है दूर

ठंड के दिनों में लहसुन हमारी सर्दी,खांसी,जुखाम और फ्लू जैसी समस्याओं को जड़ से दूर कर देता है। दरअसल लहसुन में एंटीबैक्टीरियल (antibacterial) गुण पाए जाते हैं।जो हमारी इम्यूनिटी सिस्टम (immunity system) को काफी ज्यादा स्ट्रांग बनाते हैं। आपका इम्यूनिटी सिस्टम जितना ही स्ट्रांग रहेगा आप उतनी ही जल्दी कॉमन फ्लू (common flu) से निकल जाएंगे। इसलिए सर्दियों में लहसुन खाना आपके लिए फायदेमंद होता है। आप लहसुन को सुबह-सुबह कच्चा भी खा सकते हैं। लेकिन यदि आपको यह पसंद नहीं तो आप इसे सूप के रूप में भी ले सकते हैं।

Advertisment
Learn To Manage Your Allergies Better - SheThePeople TV

2. फेफड़ों के लिए फायदेमंद

लहसुन हमारे फेफड़ों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। दरअसल लहसुन एंटी इन्फ्लेमेटरी(anti inflammatory) गुण से भरपूर होता है। जो आपको स्वास्थ्य संबंधित किसी प्रकार की समस्या में राहत देता हैं। ठंड के दिनों में नाक जाम होना और उसके साथ-साथ कफ जमना एक आम समस्या होती है।इन सभी  समस्याओं के समाधान के रूप में आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं।

Advertisment

3. कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) को कंट्रोल करता है

आपने अक्सर सुना होगा कि ठंड के दिनों में लोगों को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। यह पूरी तरीके से सत्य है। दरअसल ठंड के दिनों में लोगों को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है, जिसका एक कारण कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना भी होता है। हमारे शरीर के अंदर दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। लहसुन में ऐसे कई तत्व होते हैं जो हमें बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार साबित होते हैं। लहसुन की सांद्रता हमारे ब्लड का कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में हमारी काफी मदद करता है।

4. वेट लॉस (weight loss) में मददगार

ठंड के दिनों में वेट लॉस करना खासा कठिन काम होता है।क्योंकि आप ज्यादा वर्कआउट नहीं कर पाते।लेकिन क्या आपको पता है?कि वेट लॉस के में लहसुन आपकी काफी मदद कर सकता है। जी हां लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant)गुण पाए जाते हैं। लहसुन हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। यही एक बड़ा कारण है जिस वजह से आप तेजी से अपना वजन घटा सकते हैं।

Not Everyone May Be Fishing For Weight Loss Compliments - SheThePeople TV
Benefits Of Garlic
Advertisment