/hindi/media/media_files/3hKrjFdimNpiTlN60XPJ.png)
Makke Ki Roti
Makke Ki Roti: सर्दियों का मौसम ऑलमोस्ट शुरू हो चुका है। सर्दियों की मौसम की सबसे खास बात यह है कि अपने साथ बहुत सारी स्वादिष्ट चीजों को भी लेकर आता है। आपने सुना होगा बहुत से लोगों को कि उनको सर्दियों का मौसम नहीं पसंद है क्योंकि वह जल्दी बीमार पड़ जाते हैं इस मौसम में या सर्दी जुखाम का शिकार हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों का मौसम एक ऐसा मौसम है जो अपने साथ न सिर्फ बहुत सारी स्वादिष्ट चीज़ें है बल्कि एक बहुत ही बेहतरीन एनवायरमेंट भी लेकर आता है। पहले के लोग सर्दियों के मौसम में बिल्कुल भी बीमार नहीं पढ़ते थे क्योंकि इस मौसम में वह अपने शरीर को गर्माहट देने के लिए बहुत सारी ऐसी चीजों का उपयोग करते थे जिनसे उनको सर्दी जुखाम नहीं होता था।
सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग चूल्हा जलाकर मक्के बाजरे आदि की हाथ से बनी गरम-गरम रोटियां खाते हैं। आपको बता दें मक्का और बाजरा यह दो ऐसी चीज है जो हमारे शरीर को अंदर से गर्माहट देते हैं।
तो आइए आज के इस ब्लॉग में हम जानते हैं सर्दियों में मक्के की रोटी खाने के कुछ बड़े फायदों के बारे में-
benefits of makke(maize) Ki roti-
1. विटामिन और खनिज
मक्के में विटामिन सी, विटामिन बी, मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा होता है। यह तीनों शालू जी से आपके शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं इसीलिए आप ठंड में मक्की की एक दो रोटी सुबह-शाम जरूर खाएं यह आपको हेल्दी भी रखेगी और आपके स्वाद को भी मेंटेन रखेगी।
2. कंट्रोल ब्लड शुगर
मक्के में फाइबर होता है, और फाइबर हमारी बॉडी के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में बहुत ज्यादा मददगार साबित होता है। ठंड में बहुत से लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर की समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए यदि आपका भी बीपी हाई है तो आप मक्के की रोटी जरूर खाएं ठंडी में।
3. आखों को स्वस्थ रखने में मददगार
मक्के का आटा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जैसे इसमें कैरोटेनॉयड्स ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन शामिल होते हैं। यह तीनों चीजें हमारी आंखों को साफ करने में मदद करते हैं हमारी आंखों की रोशनी को भी पढ़ाते हैं इसीलिए यदि आपको भी लगता है आपकी आंखों में समस्या है आपको कम दिख रहा है तो यह एक अच्छा और टेस्टी विकल्प है अपनी आंखों को स्वस्थ रखने का।
4. वजन कम करने के लिए फायदेमंद
ऐसा माना जाता है कि मक्के की रोटी आटे की रोटी से ज्यादा फायदेमंद होती है। यह खाने में ज्यादा हैवी नहीं होती है, इसमें जो फाइबर के रूप में स्टार्च होता है वह हमारे वजन को कम करने में हेल्प करता है, इसलिए यदि आप भी ठंडी में चाहते हैं अपने वजन को मेंटेन रखना तो जरूर खाएं मक्की की रोटी।