Advertisment

Hair Care Tips: बालों में सरसों तेल (Musturd Oil) लगाने के 6 फायदे

सरसों के तेल के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा, सरसों का तेल मोस्टली खाने में उपयोग होता है, बहुत से लोग वाले मालिश के लिए भी इस तेल का उपयोग करते हैं, आइए जानते हैं बालों के लिए क्या यह तेल सही है आज के इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
mustard oil for hair

Mustard Oil

Hair Care Tips: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बहुत सारे लोगों की यह समस्या होती है कि उनके बाल में बहुत ज्यादा डैंड्रफ या बाल रूखे हो जाते हैं। आज के इस ब्लॉग में हम आपको आज ऐसे कुछ टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Advertisment

भारत में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा जो सरसों के तेल से अवगत ना हो। सर्दियां शुरू होते ही लोग सरसों का तेल अलग-अलग चीजों के लिए उपयोग करना शुरू कर देते हैं। भारत मैं सरसों के तेल की सबसे प्रमुख रेसिपी है सरसों का साग। सर्दियां में मोस्टली लोग इस तेल का उपयोग करते हैं क्योंकि यह हमारी बॉडी में गर्माहट पैदा करता है। लेकिन क्या आपको पता है इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर शरीर को सर्दी और खांसी से बचाने और बालों की जड़ों को मजबूत करने और त्वचा को पोषण देने तक, सरसों का तेल कई हैल्थ बेनिफिट से भरपूर है। आइए जानते हैं बालों के लिए क्या यह तेल सही है आज के इस ब्लॉग में-

Benefits Of Mustard Oil For Hair

Mustard Oil 
Advertisment

1. कंडीशनर

अल्फा फैटी एसिड से भरपुर, यह आपके बालों की नमी को बरकरार रखने में सहायक है, बालों को ताज़ा और बाउंसी रखने में मददगार है, ऐसा कहा जा सकता है की सरसों का तेल एक प्राकृतिक कंडीशनर है, जो बालों को मुलायम, चिकना, रेशमी और घना बनाता है।

2. बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद

Advertisment

सरसों के तेल से नियमित बालों की मालिश करने से आपके बाल मुलायम, चमकदार वा हमेशा स्वस्थ होंगे। क्योंकि यह तेल एंटीऑक्सिडेंट और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, सरसों का तेल तेजी से बालों के विकास में मदद करता है।

3. डैंड्रफ (dandruff)को कम करता है

Advertisment

डेली बालों में सरसों का तेल लगाने से ठंड में होने वाले डैंड्रफ से हम बच सकते हैं। यदि आप भी डैंड्रफ की समस्या से बहुत परेशान हैं और आपको नहीं मिल रहा है कोई सॉल्यूशन, तो एक बार जरूर अपनाएं सरसों का तेल।

4. बालों के ओवरऑल हैल्थ के लिए फायदेमंद

हालांकि ये सभी लाभ मुख्य रूप से स्काल्प पर सरसों के तेल के प्रभाव के बारे में हैं, क्योंकि यह तेल फैटी एसिड से भरपूर है, यह तेल दोमुंहे बालों को चिकना करने और आपके बालों को चमकदार बनाने में भी मददगार है।

Advertisment

5. सरसों का तेल और मेंहदी

सरसों का तेल ना सिर्फ हमारे बालों को मजबूत रखता है बल्कि हमारे बालों को काला भी रखता है। ऐसा माना गया है कि मेहंदी में सरसों का तेल मिलाकर लगाया जाए कुछ समय के लिए सर पर और फिर अच्छे से बाल धो लिए जाएं तो हमारे बाल लंबे समय तक काले रहते हैं और इसका किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है हमारे बालों में।

6. रूसी की समस्या से निजात 

यदि आप भी ठंड में व अन्य दिनों में रूसी की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान है, तो हम आपके लिए आज घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जो आपके लिए काफी बेनिफिशियल होगा। सरसों के तेल में आमला और नींबू मिलाकर लगाएं इससे रूसी की समस्या जल्दी कम व ठीक हो जाती है।

dandruff Hair Care Tips Hair Care Mustard Oil Benefits Of Mustard Oil
Advertisment