Advertisment

Sesame Seeds:सर्दियों में जरूर करें तिल का उपयोग, जानें तिल के 5 फायदे

तिल का सेवन करने से हमें पर्याप्त मात्रा में नींद आती है। तिल हमारे स्वास्थ को सही रखने में मदद करता है। हमें डिप्रेशन और तनाव से भी मुक्ति दिलाता है। जानिए अन्य फायदे इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
12 Jan 2023 | एडिट 13 Jan 2023
Sesame Seeds:सर्दियों में जरूर करें तिल का उपयोग, जानें तिल के 5 फायदे

Sesame Seeds

Sesame Seeds: सर्दियों के मौसम में हमें नियमित रूप से तिल का सेवन करना चाहिए। तिल दो तरह के होता है एक काला तिल और एक सफ़ेद तिल। कुछ लोग तिल के तेल का प्रयोग खाना बनाने में करते हैं। तिल का तेल हमारे सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। तिल के अंदर, विटामिन, प्रोटीन, मैग्नीशियम आदि तत्व मिलते हैं। सर्दियों के मौसम में लगभग सभी के घर में तिल और गुड़ के लड्डू बनाए जाते हैं जो ठंड में हमें गर्मी प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि तिल खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं

Advertisment

Benefits Of Sesame Seeds

1.ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है

Advertisment

तिल का सेवन करने से हमारा ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। बहुत सारे विशेषज्ञों का मानना है कि जिस मरीज को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, उसे तिल का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि तिल के अंदर भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है जो हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रीत बनाए रखने में बहुत मदद करता है।

2. हड्डिया मजबूत बनती है

सर्दियों के मौसम में बहुत सारे लोगों को हड्डियों में दर्द और सूजन की समस्या उत्पन्न हो जाती है इसलिए उन लोगों को नियमित रूप से तिल का सेवन करना चाहिए। तिल के अंदर कैल्शियम पाया जाता है। जो हमारे हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में काफी ज्यादा मददगार साबित होता है।

Advertisment

3. दिमाग के लिए फायदेमंद

तिल हमारे दिमाग के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। तिल का सेवन करने से हमारी याददास्त हमेशा ताजा रहता है। हम किसी भी चीज को भूल नहीं पाते हैं। तिल हमारे मस्तिष्क को सुचारू रूप से चलने में  काफ़ी मदद प्रदान करता है।

4.नींद अच्छी आती है

तिल का सेवन करने से हमें पर्याप्त मात्रा में नींद आती है। तिल हमारे स्वास्थ को सही रखने में मदद करता है। हमें डिप्रेशन और तनाव से भी मुक्ति दिलाता है। तिल के अंदर कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जिससे हमे बहुत ज्यादा एनर्जी मिलती है। हमे अपने काम करने में मन लगा रहता है और हम पुरे समय फ्रेश अनुभव करते है।

मकर संक्रांति का त्यौहार बहुत ही नजदीक है। मकर संक्रांति के त्योहार में तिल के लड्डू जरूर बनाएं और सब को खिलाएं क्योंकि आप जान ही चुके हैं कि तिल के लड्डू के कितने सारे फायदे होते हैं।

Advertisment
Advertisment