Bleeding After Sex : क्या आपको भी सेक्स के बाद बिल्डिंग होता है ? तो जानें इसके कारण

Swati Bundela
19 Jun 2021
Bleeding After Sex : क्या आपको भी सेक्स के बाद बिल्डिंग होता है ? तो जानें इसके कारण

सेक्स के बाद बिल्डिंग - सेक्स से जुड़ी कई समस्याएं जो महिलाएं झेलती हैं, लेकिन अपने झिझक के कारण इस बारे में बताती नहीं है। उसी में से है सेक्स के बाद वजाइना से ब्लीडिंग होना। कई बार इससे महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन इससे बात नहीं करी तरह की गंभीर दिक्कत भी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी बॉडी या अन्य समस्या के बारे में पूरी जानकारी हो।

दरअसल कुछ महिलाओं में सेक्स के बाद ब्लीडिंग की समस्या होती हैं। इसे पोस्टकॉइटल और जेनाइटल बिल्डिंग भी कहते हैं। कई बार ब्लीडिंग ज्यादा होती है या कम होती हैं। ब्लीडिंग होने के वक्त दर्द होता है और कुछ महिलाओं को नहीं भी होता हैं। लेकिन यह किन कारणों की वजह से होता है यह जानना बहुत जरूरी है।

सेक्स के बाद ब्लीडिंग के कारण


1. वजाइना के ड्राई होने के कारण


वजाइना से ब्लीडिंग होने का कारण कई बार ड्राइनेस भी होता है। वजाइना काफी संवेदनशील अंग होता है। वजाइना जब ड्राई होता है तो चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल टिशू के अंदर म्यूकस में चोट लग जाती है जिसके कारण खून निकलने लगता है।

2. बर्थ कंट्रोल के साइड इफेक्ट के कारण


जब आप बर्थ कंट्रोल का इस्तेमाल करती हैं तो वजाइना से खून निकलने लगता है। लेकिन कुछ महीनों के बाद ही ठीक भी हो जाता है। इसकी वजह से वजाइना ड्राई हो जाता है जिसके कारण खून निकल सकता है।

3. STI से संक्रमित होने के कारण


सेक्स के बाद खून निकालना STI के लक्षणों में से एक है। चलेमडिया, गॉनरिया और ट्रिकॉमोनैसिस से संक्रमित होने के कारण cervicitis होता है। जिससे सेक्स के बाद वजाइना से ब्लीडिंग होती है। अगर आपको बजाना से ब्लीडिंग हो रही है तो डॉक्टर से दिखाना बिल्कुल ना भूलें।

4. सर्वाइकल कैंसर के कारण


सर्वाइकल कैंसर के कारण भी सेक्स के बाद ब्लीडिंग होता है। लेकिन इस बिल्डिंग में दर्द नहीं होता है। अगर आपको भी ऐसा ही कोई समस्या है तो डॉक्टर को दिखाना बिल्कुल ना भूलें।

अगला आर्टिकल