Advertisment

5 Ways To Ease Communication: अपनी रिलेशनशिप को बनाएं मजबूत

author-image
New Update

किसी भी रिलेशनशिप को बिल्ड करने या स्ट्रोंग बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरुरत होती है अच्छी कम्युनिकेशन की। आप दोनों के रिश्ते को अच्छा करने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। अगर आपको किसी सुविधाजनक मुद्दे पर बात करने मे सक्षम होंगे तो आपको एंजाइटी नहीं होगी।

Advertisment

आपको जो भी बुरी फीलिंग होती है या कोई बात अच्छी नही लगती तो अपको अपने पार्टनर से खुलकर कहना चाहिए। इससे आप अपनी परेशानियों का हल ढूंढ़ पाएंगे और आपकी रिलेशनशिप मजबूत रहेगी। लेकिन सवाल यह है कि यह बातें आप करेगें कैसे? इसलिए हम आपको बताएंगे कुछ टिप्स -

1. एक दूसरे को दोषी न ठहराएं

रिलेशनशिप में अक्सर यह होता है कि जब आप किसी मुद्दे को छेड़ते हैं तो आप उस बातचीत में खुद को सही साबित करना चाहते हैं। ऐसा करने के चक्कर में आप दूसरे को दोषी ठहराने लगते हैं। लेकिन ऐसा करने से आप परेशानी को समझने और उसका हल ढूंढने की बजाए एक दूसरे से गुस्सा होने लगते हैं। आपकी बात कहीं से कहीं और चली जाती है। इसलिए ध्यान रखें कभी बातचीत करते समय दूसरे को दोषी ना दें।

Advertisment

2. आप सुने

बोलने से ज्यादा मुश्किल होता है किसी को सुनना। लेकिन किसी भी कन्वर्सेशन का सबसे महत्वपूर्ण भाग ही होता है। जब आप सामने वाले को ध्यान से सुनेंगे तो उसकी बात को अच्छे से समझ पाएंगे। आपको देखकर आपका पार्टनर भी आपकी बात ध्यान से सुने गा। इससे आप दोनों को सही फैसला लेने और सही कदम उठाने में मदद मिलेगी।

3. दूसरे के नजरिए से चीज़े देखना

Advertisment

जब आप किसी भी तरह के स्ट्रेस में होते हैं या किसी समस्या से जूझ रहे होते हैं तो आप चीजों को गलत समझते हैं। आपको गलतफहमी भी हो जाती है। कोई आपसे कुछ और कहता है लेकिन आप उसका गलत मतलब निकालते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप उस परेशानी को सामने वाले के नजरिए से भी देखें। फिर आपको यह बेहतर समझ में आएगा कि परेशानी कहां है।

4. अगर माहोल गरम हो तो रुक जाए

किसी भी बारे में बात करते समय आपको ध्यान रखना चाहिए कि यह बातचीत कोई सनसनीखेज रूप न ले ले। अगर आपको लगता है कि यह कन्वर्सेशन गलत दिशा में जा रही है या फिर चीजें बिगड़ रही है तो वहीं पर रुक जाए। आपको आगे बहस नहीं करनी है।

5. आलोचना को स्वीकार करे

हमें कभी भी अपने बारे में जब कोई फीडबैक मिलता है या आलोचना मिलती है तो हम तुरंत खुद को डिफेंड करने में लग जाते है। कुछ लोग तो खुद को सही साबित करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। लेकिन एक हेल्थी कन्वर्सेशन के लिए जरुरी हे कि आप अपनी आलोचना को स्वीकार करे।

ब्लॉग
Advertisment