Advertisment

बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप अच्छा कैसे रखें - जानिए 5 तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update
रिलेशनशिप में आ जाना आसान होता है लेकिन उसे सही से मेंटेन(maintain) करना आसान नहीं होता। वहीं किसी भी रिलेशनशिप को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ प्यार काफ़ी नहीं है, उस चीज का एहसास कराना भी जरूरी है। कई बार व्यस्त रहने के कारण आप अपने बॉयफ्रेंड को समय नहीं दे पाती या उनके साथ समय नहीं बिता पाती हैं। जिसका सीधा असर आपके रिलेशनशिप पर होता है और दूरियां भी पैदा होती है। इसीलिए काम के साथ अपने रिलेशनशिप पर भी ध्यान देना भी जरूरी है। बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप अच्छा रखने के लिए जानिए 5 तरीके।
Advertisment


1. साथ में अपनी पसंदीदा चीज़ करें



अपने रिलेशनशिप को बेहतर करने के लिए साथ में वह चीजें करें जो आप दोनों को पसंद हैं। इस कारण आप दोनों साथ में ज्यादा समय बिता पाएंगे जो आपके बोंड(Bond) को मजबूत करने के लिए काफी है। बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बनने से पहले एक दूसरे का दोस्त बनना ज्यादा जरूरी है ताकि वह आपके साथ हर कुछ शेयर कर सकें।
Advertisment


2. उन्हें स्नेह दिखाएं



सिर्फ दिल में प्यार होने से ही रिलेशनशिप हेल्दी नहीं होता उसे दिखाना भी जरूरी होता है। उन्हें शारीरिक
Advertisment
स्नेह दिखाएं जैसे कि उनका हाथ पकड़ना उन्हें, गले लगाना, किस करना इससे उनका मूड भी ठीक होगा और तनाव भी दूर होगा। अपने बॉयफ्रेंड को फॉर ग्रांटेड(for granted) ना लें। कई बार रिलेशनशिप ख़राब होने का यह सबसे बड़ा कारण होता है।

3. उन्हें सरप्राइज(surprise) दें

Advertisment


जरूरी नहीं कि हर बार बॉयफ्रेंड ही गर्लफ्रेंड के लिए सरप्राइज या कुछ प्लान करें। आपको भी उनके लिए कुछ करना चाहिए। उनके जन्मदिन या कोई खास दिन पर उनकी मनपसंद चीज़ करें। जैसे कि आप उनका फेवरेट खाना बनाएं, उन्हें ऐसी चीज़ गिफ्ट करें जिसकी उनको जरूरत हो, उनके साथ उनकी फेवरेट फिल्म देखने का प्लान बनाएं।

4. समय बिताएं

Advertisment


किसी भी रिलेशनशिप में समय बिताना काफी जरूरी होता है, वरना रिलेशनशिप फीका पड़ जाता है। इसीलिए अपने बिजी शेड्यूल में से टाइम निकाल कर उन्हें समय दें, उनके साथ घूमने जाएं, उनसे ढेर सारी बातें करें।

5. उन्हें अप्रिशिएट (appreciate) करें



अक्सर हम लंबे तक समय रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्हें स्पेशल फील करवाना भूल जातें हैं। ऐसा करने से उन्हें शायद लग सकता है कि अब वह आपके लिए इतने जरूरी नहीं है। ‌इसीलिए उन्हें अप्रिशिएट करें कि वह आपके लिए कितने मायने रखते हैं और खास है।
रिलेशनशिप कपल बॉयफ्रेंड
Advertisment