Breast Pain : ब्रेस्ट पेन के अलग अलग प्रकार और उसके कारण जानिए

author-image
Swati Bundela
New Update

ब्रेस्ट पेन क्या होता है ?


Breast pain  को mastalgia भी कहते हैं जो कि महिलाओं के लिए आम बात है। ये ब्रेस्ट पेन मुख्य रूप से साइक्लिकल और नॉन साइक्लिकल में बंटे हुए हैं।

ब्रेस्ट पेन के प्रकार


1. साइक्लिकल पेन


यह ब्रेस्ट पेन मेंस्ट्रुअल साइकिल से जुड़ा हुआ होता है। इसलित यह दर्द पीरियड्स के आस पास ही शुरू होता है।

2. नॉन साइक्लिकल पेन


इसके कारण कई सारे होते है। जैसे ब्रेस्ट के आस पास के मसल्स में बदलाव या दर्द,  ब्रेस्ट में इंजरी के कारण। ये मुख्य तर ज्यादा कॉमन नहीं होता है इसलिए अगर आपको ये महसूस करने को मिले तो डॉक्टर से जल्द से जल्द संपर्क करें।

ब्रेस्ट पेन का कारण


ब्रेस्ट पेन कई कारणों से हो सकता है लेकिन हम सिर्फ मुख्य दो कारणों के बारे में ही चर्चा करेंगे।

1. हार्मोनल इंबैलेंस


एक महिला की मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान एस्ट्राइजन और प्रोजेस्टेरोन के इंबैलेंस को आसानी से देखा जा सकता है। इन दो हारमोंस के कारण महिलाओं की ब्रेस्ट में सूजन, लंप और कई बार दर्द भी महसूस करने को मिलता है।

कई महिलाएं बताती हैं कि उम्र के साथ साथ ये दर्द बढ़ने लगता है। अगर आपको ब्रेस्ट पेन हारमोंस के इंबैलेंस के कारण होता है तो ये ज्यादातर पीरियड्स के आस पास ही शुरू होगा।

प्यूबर्टी, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज जैसी बड़ी चीजें भी आपके ब्रेस्ट पेन को बहुत प्रभावित कर सकती हैं।

2. ब्रेस्ट सिस्ट


जब महिलाएं उम्र में बढ़ती हैं तब उनके शरीर में काफी बदलाव आते हैं। इसी वक्त उनके ब्रेस्ट टिश्यू में फैट आना शुरू हो जाता है। इसलिए इसका साइड इफेक्ट होता है ब्रेस्ट में सिस्ट और ये बाद में ब्रेस्ट में बदलाव ला सकती है पर इसके दौरान दर्द महसूस नहीं ।

अगर आप फिर भी दर्द महसूस होता है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
सेहत