Isha Ambani सहित 5 हस्तियाँ जिनके जुड़वां बच्चे हैं।

अंबानी परिवार ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शनिवार को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, आइए जानते हैं इस फिल्म और रंगमंच पेरेंटिंग ब्लॉग उन पांच हस्तियों के बारे में जिनके जुड़वा बच्चे हैं-

Vaishali Garg
21 Nov 2022
Isha Ambani सहित 5 हस्तियाँ जिनके जुड़वां बच्चे हैं।

Celebrities who have twins

अरबपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल ने 19 नवंबर शनिवार को जुड़वां बच्चों का स्वागत किया।ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया की, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद मिला है। ईशा और उनकी बेबी गर्ल आदिया और उनके बेबी ब्वॉय कृष्णा तीनों ठीक हैं।

Isha Ambani और पीरामल ने 2018 सितंबर में इटली में एक दूसरे से सगाई की थी और 12 दिसंबर 2018 को दोनों की मुंबई में शादी हुई थी। इस कपल ने शनिवार को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया। आइए जानते हैं आज के ब्लॉग में अन्य सेलिब्रिटीओं के बारे में जिनके जुड़वा बच्चे हैं।

Celebrities Who Have Twins

1. प्रीति जिंटा और जीन गुडएनफ (Preity Zinta and Gene Goodenough)

राज्य अमेरिका में स्थित युगल 11 नवंबर, 2021 को माता-पिता बने। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और उनके पति जीन ने सरोगेसी की के मदद से अपने जुड़वा बच्चों का इस दुनिया में स्वागत किया प्रीति जिंटा के बेटे और बेटी का नाम जिया है।  यह कपल अमेरिका में 11 नवंबर 2021 को माता-पिता बने थे।

2. संजय दत्त और मान्यता दत्त (Sanjay Dutt and Manyata Dutt)

बॉलीवुड की फेमस एक्टर संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने 2010 अक्टूबर में जुड़वा बच्चों शहरान और एक आरा का इस दुनिया में स्वागत किया था। आपको बता दें दोनों ने गोवा में मैं 7 फरवरी 2018 को एक दूसरे से शादी की थी शादी के ठीक 2 साल बाद दोनों ने अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया।

3. करण जौहर (Karan Johar)

भारत के बहुत ही जाने-माने फिल्म निर्माता और टेलीविजन पर्सनालिटी करन जौहर ने फरवरी 2017 में सरोगेसी की मदद से जुड़वा बच्चों का दुनिया में स्वागत किया। करण जौहर की बेटी का नाम उनके दिवंगत पिता यश जौहर के नाम पर रखा गया है और उनकी बेटी रूही का नाम उनकी मां के नाम के अक्षरों को ध्यान में मध्य नजर रखते हुए रखा गया है।

4. जूलिया रॉबर्ट्स और डेनियल मोडर

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स और उनके पति कैमरामैन ने 4 जुलाई 2002 को एक दूसरे से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं, नवंबर 2004 में जुड़वां बच्चे पैदा हुए और तीन साल बाद एक और बेटा पैदा हुआ। जुड़वा बच्चों, उनकी बेटी हेज़ल पैट्रिसिया और उनके जुड़वां बेटे फिनियस वाल्टर को उनके हिंदू धर्म में परिवर्तित होने के बाद नया नाम दिया गया। सितंबर 2009 में, रॉबर्ट्स ने अपने बच्चों का नाम हिंदू देवताओं के नाम पर रखा, हेज़ेल के लिए लक्ष्मी और फ़िनेयस के लिए गणेश।


अगला आर्टिकल