Advertisment

Controversies Of Bollywood: वर्ष 2022 में बॉलीवुड से जुड़े 6 बड़े विवाद

ब्रह्मास्त्र मूवी जिसमें रनबीर कपूर(Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) ने मुख्य भूमिका में काम किया। इस मूवी को बॉय कट के लिए भी प्रेरित किया गया था।

author-image
एडिट
New Update
Bollywood Movie

Controversies Of Bollywood

Controversies Of Bollywood: बॉलीवुड की नजरिया से वर्ष 2022 काफी खराब रहा। वर्ष 2022 ऐसा समय था जब लोगों को कोरोना से राहत मिली थी। लोगों को बॉलीवुड से कुछ खास एक्सपेक्टेशन थीं।बॉलीवुड के रवैए के चलते इस साल बॉलवुड में बहुत सी उठा पटक देखने को मिली। बायकॉट बॉलीवुड के ट्रेंड ने बॉलीवुड फिल्मों  का बेंड बजा दिया। तो जानिए क्या हैं वर्ष 2022 में बॉलीवुड से जुड़े 6 बड़े विवाद।

Advertisment

6 biggest Controversies of Bollywood in 2022 - 

1. काली का पोस्टर

वर्ष 2022 में आई मूवी काली का पोस्टर सबसे ज्यादा विवाद का केंद्र रहा। हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाता हुआ यह काली का पोस्टर। जिसमें माता काली को सिगरेट पीते दर्शाया गया था। पूरे भारत में इस पोस्ट की काफी निंदा हुई इस वजह से इस मूवी को पूर्णतया बैन कर दिया गया। निशाने पर रहीं इस मूवी की निर्माता लीना मनिमेकलाई। लोगों द्वारा इन्हें कठोर दण्ड देने की अपील की गई। परिणाम स्वरूप इन पर बहुत सी एफआईआर दर्ज  कराई गई।

Advertisment

2. ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) भाग एक: शिव

ब्रह्मास्त्र मूवी जिसमें रनबीर कपूर(Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) ने मुख्य भूमिका में काम किया। इस मूवी को बॉय कट के लिए भी प्रेरित किया गया था। दरअसल ब्रह्मास्त्र मूवी के ट्रेलर में रनबीर कपूर  एक मंदिर में जूते पहनकर एंट्री कर रहे थे। इस वजह से लोगों ने इसकी निंदा बढ़ चढ़ कर की थी। लेकिन कहानी के निर्देशक अयान मुखर्जी ने इस  को स्पष्ट करते हुए बताया कि उन्होंने दुर्गा पंडाल में जूता पहनकर एंट्री करी थी किसी मंदिर में नहीं। 

Brahmastra on OTT platform, Know All About Movie
Advertisment

इसके साथी एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर के द्वारा की गई टिप्पणी की उन्हें गाय का मांस खाने में मजा आता है इस पर भी उन्होंने हिंदू समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाया था । जिस वजह से भी इस मूवी की काफी निंदा की गई इसके साथ साथ अपनी प्रेगनेंट वाइफ आलिया भट्ट को बॉडी शमिंग को लेकर भी रणवीर कपूर के काफी निंदा हुई थी।

3. The Kashmir files आइ एफ एफ आई

हाल ही में गोवा में आ जाओ आयोजित किए गए भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कश्मीर फाइल्स की निंदा करने पर जूरी के प्रमुख नादव लापिड(Nadav lapid को बहुत से विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल उन्होंने इस मूवी को जो कश्मीर के हिंदुओ कि दर्दनाक कहानी को उजागर करती है। उसे एक प्रचारक और अश्लील कहानी कह कर संबोधित कर दिया था।

Advertisment
The Kashmir Files Cast : Here's All You Need To Know

4. लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chadda)

बॉलीवुड के विवादों में लाल सिंह चड्ढा भी सम्मिलित है यह मूवी जिसमें आमिर खान और करीना कपूर अभिनेता के रूप में कार्य कर रहे थे इसका भारत में काफी विरोध हुआ। दरअसल अभिनेता आमिर खान पर भारतीय सेना का अपमान करने और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कारण पूरे भारत में  बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा का ट्रेंड चला जो काफी हद तक सफल भी रहा।

Advertisment

5. रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट

इस साल की शुरुवात में एक मैगजीन के लिए रणवीर सेना एक न्यूड पॉज करके फोटो शूट करवाया था। एस फोटोशूट के चलते हो उन्हें विवाद का केंद्र बनना पड़ा।मुंबई पुलिस द्वारा 292 (अश्लील किताबों की बिक्री, आदि), 293 (युवा लोगों को अश्लील वस्तुओं की बिक्री), 509 (शब्द, हावभाव, या कार्य का इरादा) सहित और भी कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

6. जैकलीन फर्नांडीज का सुकेश से कनेक्शन

दिल्ली की एक अदालत में  सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली का मामला था। इसी केस के चलते ईडी ने 17 अगस्त, 2022 को एक चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी का नाम दिया था ।  तभी से लेकर जैकलीन फर्नांडीज विवादों में घिरी हुई हैं । इस मामले की जांच अभी जारी है। सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में है वहीं दूसरी ओर जैकलिन को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Jacqueline Fernandez Viral Photo With Conman Sukesh Chandrasekhar
Controversies Of Bollywood the kashmir files
Advertisment