Frizzy Hair: बारिश के दिनों में फ्रिजी बालों से कैसे निपटें

फ्रिजी बाल एक आम समस्या है जो कई लोगों को प्रभावित करती है। फ्रिजी बालों को संभालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों और हेयर केयर टिप्स की मदद से आप अपने बालों को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं।

author-image
Shivalika Srivastava
New Update
Trouble By Fizzy Hair, Try These Simple Home Remedies

Photograph: (File Image )

Dealing With Frizzy Hair During Monsoon: फ्रिजी बाल एक आम समस्या है जो कई लोगों को प्रभावित करती है। फ्रिजी बालों को संभालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों और हेयर केयर टिप्स की मदद से आप अपने बालों को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं। फ्रिजी बालों के कई कारण हो सकते हैं जैसे बालों की देखभाल में कमी, आद्रता, आदि। परंतु इन बालों को कुछ घरेलू तरीकों से सही किया जा सकता है जैसे हाइड्रेटिंग हेयर मास्क का उपयोग कर के बालों तक मॉइश्चराइजर पहुंचाया जा सकता है या फिर नारियल तेल का उपयोग कर के। सल्फेट फ्री शैंपू का उपयोग कर के भी बालों को साफ रखा जा सकता है।

Advertisment

बारिश के दिनों में फ्रिजी बालों से कैसे निपटें

1. हाइड्रेटिंग हेयर मास्क

हाइड्रेटिंग हेयर मास्क बालों को मॉइश्चराइज करने और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने एक बहुत ही अच्छा तरीका है। यह बालों को गहराई से मॉइश्चराइज़ करता है और फ्रिजी बालों को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। यह बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाता है।

Advertisment

2. नारियल तेल 

नारियल तेल एक नेचुरल प्रोडक्ट है जो बालों और त्वचा दोनो के लिए फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन और अन्य न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। यह बालों को जड़ से मॉइश्चराइज़ करता है।

3. सल्फेट फ्री शैंपू 

Advertisment

सल्फेट फ्री शैंपू बालों को बेजान और रूखा नहीं बनाता। यह बालों को मॉइश्चराइज रखने में सहायता करता है। सल्फेट फ्री शैंपू बालों से संबंधित अन्य समस्याएं जैसे डैंड्रफ, खुजली आदि को भी सही करने में मदद करता है। इसमें नेचुरल सामग्री जैसे शहद, एलोवेरा, नारियल तेल आदि का प्रयोग किया जाता है।

4. बालों को सुखाने का सही तरीका 

बालों को धीरे - धीरे सुखाना चाहिए ताकि वे रूखे ना बनें। हीट स्टाइलिंग टूल्स जैसे स्ट्रेटनर, कर्लर आदि का प्रयोग करने से बचना चाहिए क्योंकि ये बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। माइक्रोफाइबर टॉवल का प्रयोग कर के भी बालों को सुखाया जा सकता है। बालों को हवा में सुखाना भी एक अच्छा तरीका होता है। 

Advertisment

5. एंटी फ्रीज सीरम

एंटी-फ्रिज़ सीरम एक प्रकार का हेयर प्रोडक्ट है जो बालों को स्मूथ और चमकदार बनाने में मदद करता है। यह सीरम बालों को फ्रिज़ी और रूखा होने से बचाता है और उन्हें स्वस्थ और चमकदार बनाता है।

Frizzy Hair