Advertisment

दीपिका पादुकोण की टॉप 5 फिल्में जिसने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई

author-image
Swati Bundela
New Update
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं , दीपिका बॉलीवुड में अपने पैर जमाने के बाद से अबतक लोगो की पसंद है। दीपिका के लाखो फैंस है ,जो इन्हे इनकी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से पसंद करते है। आइये जानते है दीपिका की टॉप 5 फिल्मे जिसने दर्शको के दिलो में जगह बनाई।
Advertisment


छपाक



दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्गरवाल के जीवन पर आधारित थी । मेघना गुलज़ार द्वारा डिरेक्टेड और प्रोड्यूस्ड यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को बड़े परदे पर रिलीज़ हुई। इस फिल्म में दीपिका के किरदार ने ऑडियंस के रोंगटे खड़े कर दिए थे। दीपिका की इस फिल्म के ज़रिये एसिड अटैक सर्वाइवर्स को बहुत प्रेरणा मिली है।
Advertisment


पीकू



शूजीत सिरकार की 2015 की फिल्म पीकू एक पिता और बेटी की एक विचित्र रिश्ते की कहानी थी।इस फिल्म दीपिका के साथ इरफान खान लीड रोल में थे। दीपिका ने एक स्ट्रॉन्ग बंगाली वूमेन 'पीकू' का करैक्टर प्ले किया था, जो एक वास्तुकार (architect) थी।यह फिल्म कॉमेडी और प्यार भरी थी। दीपिका को उनके इस रोल के लिए दर्शकों से बहुत प्रशंसा मिली।
Advertisment


बाजीराव मस्तानी



संजय लीला भंसाली की डायरेक्शन में बनी फिल्म बाजीराव मस्तानी वर्ष 2015 में रिलीज़ हुई थी। इसमें दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह भी लीड रोल में थे। यह फिल्म नागनाथ एस इनामदार द्वारा लिखी गई बुक 'Raau' पर आधारित थी ,जिसमे पेशवा बाजीराव और मस्तानी की लव स्टोरी थी। यह भंसाली का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था जिसकी प्लानिंग वो काफी समय से कर रहे थे। बाजीराव मस्तानी 2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी, जिसने लोगों को दीपिका की एक्टिंग का और दीवाना बना दिया।
Advertisment


ये जवानी है दीवानी



ये जवानी है दीवानी अयान मुखर्जी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर मेन रोल में थे। दीपिका के करैक्टर का नाम नैना था। दीपिका ने फिल्म में दो अलग-अलग लुक दिए और दोनों ही रोल में उन्हें खूब पसंद किया गया। रणबीर के साथ उनकी केमिस्ट्री ऑडियंस को बहुत पसंद आयी है और इस फिल्म ने लोगों का अटेंशन पाया।
Advertisment


ओम शांति ओम



दीपिका पादुकोण की बॉलीवुड में पहली फिल्म फराह खान के डायरेक्शन में बनी 'ओम शांति ओम' थी, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान थे। इस फिल्म में भी दीपिका ने दो रोल किये थे। इस फिल्म ने दीपिका को बॉलीवुड की बड़ी लीग में लॉन्च किया। फिल्म की रिलीज़ के बाद उनकी सुंदरता, एक्टिंग और टैलेंट को दर्शको ने खूब सराहा। दीपिका की ये पहली फिल्म उस वक़्त ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
एंटरटेनमेंट #दीपिका पादुकोण टॉप 5 फिल्मे
Advertisment