Indian Marriages: शिक्षा में बाधा सहित जानें कम उम्र की शादी के नुकसान

रिलेशनशिप | ब्लॉग : हर परिवार जरूरी नहीं समझदार मिले। भारत में जहां खासतौर से परिवारों को लेकर स्थिति थोड़ी जटिल हो जाती है। जहां महिलाओं को कॉम्प्रोमाइज करना पड़ जाए स्थियों से, वहां और भी कम उम्र में शादी भारी कदम पड़ जाता है। 

author-image
Prabha Joshi
New Update
कम उम्र में शादी

कम उम्र में शादी के हैं नुकसान (Image Credit: ABP News)

Indian Marriages: वैसे तो शादी दो परिवारों का आपसी मामला होता है लेकिन फिर भी किस उम्र में शादी सही रहेगी, इससे जुड़े प्रश्न हर किसी के दिमाग में आते हैं। वहीं बहुत से परिवारों में आज भी छोटी उम्र में शादी करा दी जाती है। छोटी उम्र में शादी के कुछ फायदे हो सकते हैं लेकिन नुकसान भी बहुत हैं। जिनकी कम उम्र में शादी हो जाती है वे महिलाएं बहुत-सी चीजों में पीछे रह सकती हैं। 

Advertisment

हर परिवार जरूरी नहीं समझदार मिले। भारत में जहां खासतौर से परिवारों को लेकर स्थिति थोड़ी जटिल हो जाती है। जहां महिलाओं को कॉम्प्रोमाइज करना पड़ जाए स्थियों से, वहां और भी कम उम्र में शादी भारी कदम पड़ जाता है।Working Mom Tips

क्यों सही नहीं है कम उम्र में शादी करना 

आज बात करते हैं कम उम्र में शादी करने के नुकसान क्या हैं :-

करियर पर पड़ सकता है असर 

परिवार में बच्चों के लिए कम उम्र में शादी कर लेना उनके करियर पर असर डाल सकता है। खासतौर से लड़कियों के जीवन में इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। ऐसा इसलिए कि शादी के बाद खासतौर से एक परिवार बढ़ जाने से एक लड़की अपनी मन मर्जी से आज भी बहुत कुछ नहीं कर पाती है जिसमें अकेले जाना, घूमना-फिरना आदि शामिल है। वहीं करियर की बात करें तो पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते कितने लोगों के करियर और शिक्षा बर्बाद हो सकती हैं। 

आपसी समझ की कमी 

कम उम्र में ये भी देखा जाता है कि आपसी तालमेल और आपसी समझ में कमी हो सकती है। इसके साथ ही शादी एक ऐसा बंधन होता है जिसमें दोनों के साथ की जरूरत होती है। कम उम्र में जिम्मेदारियों को उतना ही अच्छे से संभाल लेना जरूरी नहीं। बड़ी उम्र के साथ जिम्मेदारियों को संभालने और परेशानियों को सुलझाने का ज्यादा अच्छे से तरीका विकसित होता है। जिम्मेदारियां न निभा पाना व्यर्थ में पारिवारिक क्लेश का कारण बनता है।

लग जाती है पाबंदियां 

Advertisment

शादी हो जाने के बाद महिला खुद भी चाहते हुए भी चीजों को नहीं कर पाती है। ऐसा इसलिए कि बहुत से परिवारों में आज भी शादी के बाद स्थितियां बदल जाती हैं। शादी के बाद एक लड़के के लिए भी पाबंदियां हो जाती हैं, वहीं लड़की के लिए भी। ऐसे में जरूरी है छोटी उम्र में शादी को कराने से बचें। 

इस तरह देखा जा सकता है कि शादी की उम्र बहुत छोटी उम्र में सही नहीं है। बच्चों की परिपक्वता के बाद ही शादी के बारे में सोचना ज्यादा समझदारी भरा कदम है। 

शादी Indian Marriages कम उम्र में शादी