Dhanteras 2022: इस धनतेरस खरीदारी व पूजन का शुभ मुहूर्त

Apurva Dubey
11 Oct 2022
Dhanteras 2022: इस धनतेरस खरीदारी व पूजन का शुभ मुहूर्त

आप सभी को पता है दिवाली नजदीक है। अब फेस्टिव सीजन लगभग आ ही गया समझों। दिवाली और छठ जैसे महा पर्व की शुरुआत में पड़ता है धनतेरस को शुभ अवसर। धनतेरस की रौनक इस बार 2022 में खूब जमने वाली है। भारतीय कल्चर में धनतेरस को बहुत महत्व है। लॉकडाउन के यह पहली धनतेरस होगी, जब लोग मार्किट में उतर को सोने-चांदी के सिक्के और बर्तन बड़े ही शौक से खरीद सकेंगे।  

Dhanteras 2022: इस धनतेरस आपके घर में आये धन-समृद्धि 

इस बार सुबह 8 बजे से रात 8.30 बजे तक खरीदारी के भरपूर मुहूर्त हैं। इस दिन त्रिपुष्कर योग बनने से हर तरह का निवेश और खरीदारी की जा सकती है। अधिकतर लोग धनतेरस के दिन सोनेचांदी के सिक्के, या सोने के कोई जेवर खरीदते हैं। लेकिन इसका अलावा भी कई साडी चीज़ें है, जो धनतेरस के दिन खरीदना और घर लाना काफी शुभ माना जाता है।   

  • धनतेरस पर सोना-चांदी के गहने, पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन धनिया और झाड़ू खरीदना भी शुभ होता है।
  • आप चाहे तो किसी प्रॉपर्टी में निवेश भी इस शुभ अवसर पर कर सकते हैं। यही नहीं अगर आप कोई वाहन खरीदने के बारें में सोच विचार कर रहे हैं तो यह सबसे शुभ दिन हो सकता है। 
  • जरुरी नहीं की आप सोने चांदी के जेवर ही खरीदें इसके अलावा आप पीतल एक बर्तन और डेली यूज़ के लिए स्टेनलेस स्टिल के बर्तन या कोई डिनर सेट भी खरीद सकते हैं। 
  • इस धनतेरस पर चांदी के गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। आपके लिए शेयर बाजार में निवेश करना भी लाभप्रद रहेगा। सोने-चांदी की वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी करें।

कैसे हो धनतेरस की पूजा 

धनतेरस और दिवाली पर लक्ष्मी पूजन को बहुत महत्व है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना बहुत अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन  जेवर को सोने-चांदी के सिक्के और बर्तन आदि खरीदने से घर में माँ लक्ष्मी को निवास होता है। 

खरीदारी व पूजन का शुभ मुहूर्त

  • सुबह नौ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक।
  • शाम 7:30 से रात 9:30 बजे तक।
  • रात में 10:30 से 1:30 बजे तक।


अगला आर्टिकल