Advertisment

Diet Tips For Bride To Be: जल्द बन रही हैं दुल्हन? यह डाइट बनाएगी फिट

अगर आप भी अपनी शादी में अच्छे मेकअप, मेहंदी और कपड़ों के अलावा फिट एंड फाइन दिखना चाहती हैं तो जरूरी है कि उसके लिए आप अपने खान-पान को बहुत अच्छा बनाएं।

author-image
Monika Pundir
New Update
Bridal outfit

Diet Tips For Bride To Be

Diet Tips For Bride To Be: जल्दी बनने वाली है दुल्हन? इस डाइट की मदद से बने फिट एंड फाइन

Advertisment

अगर आप भी अपनी शादी में अच्छे मेकअप, मेहंदी और कपड़ों के अलावा फिट एंड फाइन दिखना चाहती हैं तो जरूरी है कि उसके लिए आप अपने खान-पान को बहुत अच्छा बनाएं। शादियों में अधिक तला भुना खाने के कारण वजन बढ़ जाता है, ऐसे में दुल्हन को फिट बनने के लिए यह डाइट फ्लो करनी चाहिए।

1. हरी सब्जियों का जूस

हरी सब्जियों के जूस से शरीर अच्छे से डिटॉक्स होता है और वजन कंट्रोल में रहने में मदद मिलती है। पालक, पुदीना, टमाटर आदि का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह जूस शरीर से किसी भी तरह की गंध को दूर करने में भी मदद करता है।

Advertisment

2. प्रोटीन और कैल्शियम की डाइट

डाइट में प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा को ज्यादा रखें। यह वजन को नहीं बढाता है। आपकी डाइट में 40 से 45 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होनी चाहिए।

3. संतरे का जूस

Advertisment

संतरे का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। संतरे के जूस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो अन्य पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मददगार होता है। संतरे का जूस बालों और त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

4. रिफाइंड खाना

रिफाइंड खाना और अधिक तला भुना खाने से आपको परहेज़ करना चाहिए। ऐसा खाना शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और वजन को तेजी से बढाता है। शादी के एक महीने पहले तो आपको प्रोसेस्ड फूड, रिफाइंड खाना और अधिक तला भुना खाना खाने से बिल्कुल परहेज़ करना चाहिए। ऐसा खाना त्वचा पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है और मुंहासो की समस्या होती है।

Advertisment

5. खूब पानी पिएं

पानी की मात्रा पर आपको विशेष ध्यान देना चाहिए। एक दिन में तीन से चार लीटर पानी आवश्यक रूप से पीना चाहिए। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और त्वचा में चमक और निखार लाने में भी मदद करता है। पानी के अलावा आप अन्य चीजों का सेवन भी कर सकते हैं जैसे लस्सी, नारियल पानी आदि। नारियल पानी काफी फायदेमंद होता है क्योंकि यह जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

6. एक साथ भोजन ना करें

आपको एक साथ बैठकर पेटभर के खाना नहीं खाया चाहिए, समय-समय पर थोड़ा थोड़ा खाना खाना चाहिए| ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। समय समय पर खाना खाने से तनाव को भी मैनेज करने में बहुत आसानी होती है। अपने खाने में फल और सब्जियों की मात्रा पर ध्यान दें।

Diet Tips For Bride To Be
Advertisment