Advertisment

Unsafe Food For Babies : भूलकर भी न दें अपने बच्चे को ये फूड्स

author-image
New Update

जन्म के कुछ समय बाद तक बच्चा केवल दूध ही पीता है। लेकिन जब वह धीरे-धीरे खाना शुरू करता है तो पेरेंट्स उत्साह में आकर उसे अलग-अलग चीजें खिलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती कि वह जो फूड अपने बच्चे को खिला रहे हैं वह उस पर किस तरह का प्रभाव डाल सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि बच्चों को कुछ भी खिलाने से पहले उसकी पूरी जानकारी ले ले।

Advertisment

आप अपने बड़े बुजुर्गों की सहायता भी ले सकते हैं। उनका अनुभव आपके बच्चे की सेहत बना सकता है। लेकिन आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं। क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं उन असुरक्षित फूड्स के बारे में जो बच्चों को नहीं देने चाहिए।

भूलकर भी ना खिलाएं बच्चों को ये फूड्स -

1. शहद

Advertisment

1 साल तक बच्चे को शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। यह व्यस्त लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनियम नाम का बैक्टीरिया होता है। इस बैक्टीरिया से बच्चे को कब्ज़, भूख मरना, न्यूमोनिया, डिहाइड्रेशन, आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अपने बच्चे को 1 साल के जन्मदिन के तोहफ़े में शहद खिलाएं।

2. गाय का दूध

गाय का दूध बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन 1 साल से पहले बच्चे को यह नहीं देना चाहिए। क्योंकि यह पचाने में मुश्किल होता है। साथ ही इसमें आयरन और विटामिन ई जैसे पोषक तत्वों की कमी होती है जो बच्चे की ग्रोथ के लिए जरूरी है। इसलिए 1 साल तक बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराई जाती है।

Advertisment

3. फ्रूट जूस

फ्रूट जूस 1 साल तक के बच्चों के लिए चीनी के पानी जैसा ही होता है। इसमें कैलोरी तो होती है लेकिन फैट, आयरन, विटामिन, मिनरल जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में नहीं होते। यह बच्चे की भूख को भी कम कर सकता है। इसलिए बच्चों को फ्रूट जूस नहीं देना चाहिए। इससे डायरिया और दांतों की समस्या भी हो सकती है।

4. अनपास्टियराइज्ड फूड्स

Advertisment

बच्चों को अनपास्टियराइज्ड फूड्स नहीं देने चाहिए। इनमें कुछ हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं जो बच्चे की जान को जोखिम में डाल देंगे। इसलिए अपने बच्चे को कभी भी अनपेस्टराइज्ड डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन ना कराएं।

5. सुगरी ट्रीट

बच्चों को केले जैसे मीठे फल खिलाएं। लेकिन उन्हें मीठे फ्लेवर वाले चॉकलेट्स और कैंडी जैसी चीजें ना खिलाए। यह बच्चे के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। इस समय में बच्चे का स्वाद बनता है। इसलिए उससे अच्छे खाने की आदत लगाएं।

असुरक्षित फूड्स
Advertisment