Eco Friendly Menstrual Products: क्या होता है और क्यों यूज़ करें?

author-image
Monika Pundir
New Update

कुछ ही दिन पहले 5 जून को वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया गया था​​। सबने प्रकृति और पर्यावरण को बचने के लिए कुछ आर्टिकल पढ़े होंगे, रैली में भाग लिया होगा या स्पीच सुने होंगे, पर क्या इतना काफी है? नहीं! हमें हर जीवन के हर सेक्टर में एक फ्रेंडली ऑप्शन चुनने होंगे।

Advertisment

जब हम इको फ्रेंडली होने की बात करते हैं, हमें कम प्लास्टिक का इस्तेमाल, कागज़ बचना, पेड़ पौधे बचाना, प्रदूषण और इंडस्ट्रियल वेस्ट कम करना याद आता है, पर हम सरलता से मेंस्ट्रुअल वेस्ट के बारे में भूल जाते हैं।

भारत में अधिकतर महिलाएँ पीरियड प्रोडक्ट के नाम पर सिर्फ सैनिटरी नैपकिन या पैड जानते हैं। पर क्या हम यह जानते हैं की उन डिस्पोजेबल सैनिटरी पैड को हमारे फेकने के बाद उनका क्या होता है? पहले उन्हें मुन्सिपलिटी के लोग कलेक्ट करते हैं, फिर वास्ते सेग्रीगेशन सेंटर में वर्कर्स अपने हाथों से उसे सेग्रिगेट करते हैं। सैनिटरी नैपकिन में प्लास्टिक होता है, जिसके कारण वह बहुत सालों तक लैंडफिल में ही रहते हैं।

इको फ्रेंडली ऑप्शन चुनने की क्या ज़रूरत है?

इको फ्रेंडली मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट चुनने के कुछ कारण:

  • लगभग सारे डिस्पोसेबल मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट में प्लास्टिक होता है, जो बहुत सालों तक लैंडफिल में जमा होता है।
  • नॉन बाइओडिग्रेडबल वेस्ट को सेग्रीगेशन प्लांट में रीसाइकिलेबल या नॉन रेसीकलेबल में बता जाता है, और यह काम इंसान के हाथों से होता है। इसका मतलब इंसान आपके मेंस्ट्रुअल वास्ते को छूता है। यह उनकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है।
  • डिस्पोज़बल प्रोडक्ट्स में जेल और केमिकल होते हैं जो आपको रैश दे सकते हैं।
  • रियुसेबल प्रोडक्ट्स आर्थिक रूप से फायदेमंद होते हैं।

कुछ इको फ्रेंडली मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट:

1. मेंस्ट्रुअल कप

Advertisment

 यह सबसे पॉपुलर रियुसेबल प्रोडक्ट है, जो मेडिकल ग्रेड सिलिकॉन से बनता है और 10 साल तक चलता है। इसे यूज़ करना आसान होता है, और कुछ महिलाओं के अनुसार इससे पीरियड क्रैम्प्स में भी कमी होती है। इसे वजाइना में इन्सर्ट किया जाता है, और 10-12 घंटे तक यूज़ किया जा सकता है, जिसके बाद आपको इसे निकाल कर साफ़ पानी से धो क्र वापस डालना है। इसके अलग अलग साइज होते हैं।

2. मेंस्ट्रुअल डिस्क

यह मेंस्ट्रुअल कप जैसा ही है, बीएस इसका शेप थोड़ा अलग है। यह दिखने में छोटा डिस्क जैसा है, और वजाइना में और अंदर जाता है। बाकि सब मेंस्ट्रुअल कप जैसा ही है।

3. क्लॉथ पैड

जैसे की नाम से पता चलता है, क्लॉथ पैड कपड़े से बना पैड है जो रियुसिबल होता है। इसका शेप बिलकुल नार्मल पैड जैसा होता है, और लगाने में सरल होता है। इसकी बीएस एक समस्या होती है। इसको धोना और रखना कठिन हो सकता है, खासकर अगर आप अक्सर बाहर जाती हैं।

4. पीरियड अंडरवियर

Advertisment

पीरियड अंडरवियर का सीधा अर्थ है ऐसा अंडरवियर जो आप पीरियड्स में यूज़ करते हैं। यह खास तरीके से बनते हैं, और इसमें ज़्यादा लेयर होते हैं। इसे धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. केमिकल फ्री पैड्स/टेम्पोंस

 कुछ कंपनी केमिकल फ्री पैड्स और टेम्पोंस बनाते हैं, और प्लास्टिक के जगह बम्बू का इस्तेमाल करते हैं। अगर मेंस्ट्रुअल कप यूज़ करने में कठिनाई होती है, और क्लॉथ पैड या अंडरवियर धोने का आपके पास समय नहीं है, तो यह सबसे अच्छा  उपाय है। आप इंटरनेट पर सर्च कर के ऐसे कंपनी का पता लगा सकते हैं।

मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट