Mental Health: मन को शांत रखने के लिए कुछ टिप्स

चाहें स्टूडेंट हो, वर्किंग वुमन हो या फिर हाउस वाइफ क्यों ही ना हो सब अपने जीवन में तनाव के साथ जी रही होती है। मन की शांति का मतलब केवल तनाव मुक्त होना ही नहीं होता साथ ही हमारे जीवन में संतुलन और संतुष्टि भी होनी चाहिए

author-image
Sneha yadav
New Update
Effective Tips to Keep Your Mind Calm and Peaceful

(Image credit: pinterest)

EffectiveTipstoKeepYourMindCalmandPeaceful: अब के समय में हर कोई किसी न किसी तनाव और परेशानियों से गुज़र रहे होते है। यह किसी चुनौती से कम नही है। चाहें स्टूडेंट हो, वर्किंग वुमन हो या फिर हाउस वाइफ क्यों ही ना हो सब अपने जीवन में तनाव के साथ जी रही होती है। लगातार काम का दबाव, रिश्ते और भविष्य की चिंता के बीच हम अपना ध्यान रखना भूल जाते हैं। मन की शांति का मतलब केवल तनाव मुक्त होना ही नहीं होता साथ ही हमारे जीवन में संतुलन और संतुष्टि भी होनी चाहिए। मन के शांत होने के कारण हमारा जीवन खुशहाल बीतता है। तो चलिए जानते हैं मन को शांत रखने के लिए कुछ टिप्स। 

मन को शांत रखने के लिए 5 टिप्स

1. मेडिटेशन 

Advertisment

मेडिटेशन आज से नहीं बल्कि ऋषि मुनियों के काल से चला आ रहा एक बहुत प्रभावी उपाय है। मेडिटेशन की वजह से हम मन को शांत और अपने जीवन में संतुलन बना कर रख सकते है। हम सुबह उठ कर हर दिन 10 से 15 मिनट व्यायाम, योग या मेडिटेशन करते हैं तो हमें ताजगी महसूस होती है। अगर हम मंत्र जाप भी करते हैं तो उससे भी हमें मन की शांति मिलती है। 

2. पॉजीटिव थिंकिंग 

पॉजिटिव थिंकिंग रखना बहुत आवश्यक है। अगर हम हरदम नेगेटिव सोचते रहेंगे तो हमारा दिन भी नेगेटिव जाएगा और‌ मन की शांति नहीं मिलेगी। पॉजिटिव सोच रखने से हम तनावमुक्त और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। अगर हम पॉजिटिव थिंकिंग रखते हैं तो हर दम मोटिवेट रहते हैं और खुद को और बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। हमें सभी चीजों के लिए आभारी रहना चाहिए। 

3.म्यूजिक थेरेपी 

संगीत हमारे मन को शांत और सुकून पहुंचना है। हमेशा जब भी हमारा मूड खराब होता है तो अगर हम अपने मनपसंद आर्टिस्ट या उनके गीत सुन लेते हैं तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है। तनाव की कम महसूस होता है। व्यायाम या योग के टाइम भी हम संगीत को सुनते हैं जिससे हमारा ध्यान एक ही जगह केंद्रित होता है। नेचर साउंड भी हमारे मन को भाता है। 

4. हॉबी 

Advertisment

हम अपने रोजमर्रा के कम से तनाव में पहुंच जाते हैं जिसके कारण हमारे मन में हलचल मची रहती है। कभी-कभी हमें अपने पसंदीदा चीजों के लिए भी समय निकालना चाहिए अपने शॉक को पूरा करना चाहिए। अपनी हॉबी को फॉलो करना तनाव से मुक्त होने का एक बहुत ही अच्छा उपाय है। हॉबी जैसे पेंटिंग, डांसिंग, बुक रीडिंग और कुकिंग जैसी चीज़ करने से आपको खुशी मिलती है तो उससे जरूर करे। इससे आपका मन खुश रहेगा।

5.नींद

हम अपने कामों में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि अपनी नींद की परवाह ही नहीं करते। यह समझना बहुत आवश्यक है कि एक स्वस्थ जीवन के लिए पर्याप्त नींद होना बहुत जरूरी है। न केवल यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। पर्याप्त नींद लेने से हम तनाव मुक्त रहते हैं और ताजा महसूस करते हैं। कभी-कभी हमारे तनाव की वजह स्क्रीन टाइम भी हो सकता है तो उसे बैलेंस करना बहुत जरूरी है।

Good Mental Health