Periods and Hairs : क्या पीरियड्स का आपके बालों पर कोई कोई असर पड़ता है ?

author-image
Swati Bundela
New Update

पीरियड्स का बालों पर प्रभाव


1. बाल ऑयली हो जाते हैं


ये तो हम सभी जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान हम सभी के शरीर में हारमोंस काफी फ्लक्चुएट होते हैं। शरीर में ज्यादा टेस्टोस्टेरोन का निर्माण होता है जिससे सेबम सिक्रेशन होता है। इससे हमारे बाल ऑयली , चिपचिपे और ग्रीज़ी हो जाते हैं।

आप इसे बचने के लिए ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करें और रोज रोज बाल धोने के बारे में ना सोचें। ड्राई शैंपू हर प्रकार के बालों के ली हेल्पफुल होता है।

2. आपकी खोपड़ी काफी नाजुक हो जाती है


हार्मोन के इंबैलेंस और फ्लक्चुएट होने के कारण मूड स्विंग और एक्ने के साथ साथ आपके बालों से ढंकी खोपड़ी पर भी प्रभाव डालते हैं।

पीरियड्स के दौरान आपकी स्कैल्प ज्यादा कमज़ोर हो जाती है और इसमें हल्की सी छुअन के कारण भी दर्द की समस्या देखने को मिल सकती है।

ऐसे में बालों को आराम से काढ़ें और उन्हें खींचे या टाइट से बांधे नहीं वरना इससे बाल टूट सकते हैं और स्कैल्प में काफी दर्द महसूस हो सकता है।

3. हेयर फॉल की समस्या


जब पीरियड्स के समय में शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढ़ जाती है तब आपके शरीर का oestrogen लेवल काफी कम होता है जिससे शरीर में आयरन लेवल पर भी प्रभाव पड़ता है। इस कारण बाल ज्यादा झड़ना शुरू हो जाते हैं।

कई केसेस में तो ज्यादा वजाइनल ब्लीडिंग के कारण बाल ज्यादा टूटते और पतले होते हैं।

पीरियड्स के दौरान अपनी डाइट का प्रॉपर खयाल रखें और आयरन की मात्रा अपनी डाइट में उचित ही रखें।
सेहत