Benefits Of Exercise : हर रोज व्यायाम करने से होते हैं ये फ़ायदे

Sanjana
18 Jun 2022
Benefits Of Exercise : हर रोज व्यायाम करने से होते हैं ये फ़ायदे

एक स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम करना भी प्रतिदिन एक अच्छा उपाय है। व्यायाम करने से सम्पूर्ण शरीर में रक्त संचार नियमित व सुचारू रूप से होता है इसलिए व्यायाम आवश्यक है। मुख्यतः यह अक्सर सुनने मिलता है की प्रतिदिन व्यायाम नहीं कर सकते, समय नहीं है ? तो इसके उपाय में यह कहा गया कि प्रत्येक मनुष्य को सप्ताह में कम से कम तीन-चार दिन तो व्यायाम करना ही चाहिए।

जिस प्रकार विश्व को योग जैसे सुंदर आदर्श भारत ने प्रदान किए हैं उसी प्रकार व्यायाम भी सदैव से ही प्राचीन भारत का एक अभिन्न अंग रहा है। पुरातन काल में आचार्य द्रोण द्वारा भीमसेन एवं दुर्योधन को व्यायाम का ज्ञान प्रदान किया जिससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत हो। इसका प्रभाव उनके युद्ध में देखा जा सकता है।

आज के युग में व्यायाम को भारत की देन माना गया परंतु यह सत्य है। व्यायाम, योग व ध्यान यह सब कुछ भारत ने विश्व को दिया जिस वजह से भी पूर्व काल में भारत को जगत गुरु भी कहा गया।

आइए अब हम व्यायाम से होने वाले शारीरिक फायदों के बारे में जानते हैं- 

1. ब्लड प्रेशर में सुधार

आज हर घर में ब्लड प्रेशर के मरीज आपको देखने मिल जाएंगे। एक शोध के  माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि व्यायाम ब्लड प्रेशर को 40 % तक कम कर देता है।

2. मजबूत हड्डियां

अधिकतर लोग मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम की गोलियां लेते हैं 30 की उम्र के पश्चात हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। यह सत्य है परंतु उसका फायदा उठा कर अनेकों कंपनियां एवं उद्योगपति अपना सामान बेचते हैं 

परंतु यदि आप आजीवन मजबूत हड्डियां चाहते हैं तो आप प्रतिदिन दूध का सेवन करें एवं व्यायाम करें इससे आपकी हड्डियां सदैव मजबूत रहेंगी।

व्यायाम के अन्य फायदे भी हैं जैसे शरीर की रोगक्षमता को बढ़ाना परंतु व्यायाम के महत्व शारीरिक ही नहीं अपितु मानसिक लाभ भी हैं जैसे  आत्मसम्मान में बढ़ोतरी एवं खुशहाल जीवन।

3. तनाव में कमी

व्यायाम से शरीर में एंडोसेंस  पैदा होता है जिससे मानसिक सुख मिलता है । व्यायाम से नींद अच्छी आती है जिससे तनाव घटता है एवं जीवन में समय को आकार भी अर्थात आप में समय के प्रति जागरूकता एवं नियमितता का संचार होता है।

व्यायाम से आपका शरीर एक अच्छे आकार में आ जाता है समाज में आप अच्छा महसूस करेंगे, व्यायाम आपको कार्य करने को अधिक ऊर्जा प्रदान करेगा जिससे आलस्य समाप्त होगा इन्हीं कारणों से आत्म सम्मान भी बढ़ेगा इसीलिए व्यायाम से खुद को और अपने जीवन को सही दिशा दिखाएं।

अगला आर्टिकल