Advertisment

Masturbation: आपके के मन में भी हैं इसको लेकर सवाल? आइए जानते हैं जवाब

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
Female masturbation

Masturbation

Masturbation: मास्टरबेशन करना पूरी तरह से सामान्य और पूरी तरह से स्वस्थ है।  ज्यादातर लोग इसके बारे में बात नहीं करते हैं, लेकिन लगभग हर कोई इसे एक बार ट्राई जरुर करता है।

Advertisment

Masturbation: क्यों लोग एक्सेप्ट नहीं करते मास्टरबेशन को?

कुछ लोग मास्टरबेशन करने से बचते हैं या एक्सेप्ट नहीं करते क्योंकि इसको लेकर बहुत सारे मिथ हैं कि मास्टरबेशन गंदा या शर्मनाक है।  ऐसा लग सकता है कि कोई भी ऐसा नहीं करता है, क्योंकि मास्टरबेशन प्राइवेट है और लोग आमतौर पर इसके बारे में बात नहीं करते हैं। लेकिन सच बात तो यह है कि ज्यादातर लोग मास्टरबेशन करते हैं।

हर लिंग के लोग मास्टरबेशन करते हैं। कुछ लोग दिन में एक दो बार मास्टरबेशन करते हैं, कुछ लोग इसे कभी-कभार ही करते हैं। कुछ लोग कभी मास्टरबेशन नहीं करते, यह भी बिल्कुल ठीक है। मास्टरबेशन एक करना एक पर्सनल चॉइस है, अगर आप करना चाहते हैं तो ही करें।

Advertisment

Masturbation: क्या मास्टरबेशन केवल सिंगल लोगों के लिए है?

बहुत से लोग सोचते हैं कि मास्टरबेशन केवल सिंगल लोगों या उन लोगों के लिए है जो सेक्स नहीं करना चाहते हैं, लेकिन यह बिल्कुल भी सच नहीं है। बहुत से लोग मास्टरबेशन करते हैं चाहे उनके रिश्ते की स्थिति कुछ भी हो, कई अलग-अलग कारणों से। यह पूरी तरह से नॉर्मल है यदि आपका पार्टनर मास्टरबेशन करता है या फिर मास्टरबेशन करना चाहता है बहुत से लोग Sex करने से पहले यह करना पसंद करते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आप अच्छे नहीं हैं, इसका मतलब यह भी नहीं है कि वह आप से खुश नहीं हैं।

Advertisment

Masturbation: क्या आप बहुत ज्यादा मास्टरबेशन करते हैं?

बहुत से लोग "बहुत अधिक" मास्टरबेशन करने के बारे में चिंता करते हैं, लेकिन आपको बता दें की बहुत अधिक मास्टरबेशन करना पूरी तरह से ठीक है, यहां तक ​​कि दिन में एक से अधिक बार भी। मास्टरबेशन करना जब तब नॉर्मल जब तक यह यह स्कूल जाने, काम करने, अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने और अपनी पसंद की अन्य गतिविधियों को करने में परेशानी नहीं डालता है। जब तक मास्टरबेशन आपके दैनिक जीवन में आड़े नहीं आता, तब तक आपको इसे बहुत ज्यादा करने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। नियमित रूप से मास्टरबेशन करना बिल्कुल नॉर्मल है।

Masturbation: क्या मास्टरबेट करने से मेरे periods में देरी हो सकती है?

नहीं, मास्टरबेशन पीरियड्स को प्रभावित नहीं कर सकता है। आपके मेंस्ट्रुएशन चक्र में परिवर्तन जैसे पीरियड्स में देरी हार्मोनल असंतुलन, पुराने तनाव, खराब पोषण, या कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकती है लेकिन मास्टरबेशन से नहीं।



Periods Masturbation sex
Advertisment