Sexomnia: क्या होता है सेक्सोम्निया? नींद में करते हैं सेक्स?

इस बीमारी में लोग अपने पार्टनर के साथ सेक्सुअल संबंध स्थापित कर लेते हैं और उसका आनंद लेते हैं। लेकिन जब वह नींद से जागते हैं तो उन्हें इस बात का कोई आभास नहीं होता है। इस बीमारी को स्लीप सेक्स (sleep sex) भी कहा जाता है। पढिए इस ब्लॉग में -

author-image
Monika Pundir
एडिट
New Update
Sexomnia

Sexomnia

Sexomnia: आपने अक्सर सुना होगा कि कई लोग नींद में बातें करते हैं या कुछ लोग नींद में उठकर चलने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग नींद में सेक्स भी करते हैं। जी हां! यह बिल्कुल सच है। कुछ लोगों को नींद में सेक्स करने की बीमिरी होती है। यह सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। इस बीमारी को सेक्सोम्निया के नाम से जाना जाता है।

Advertisment

Sexomnia: क्या होता है सेक्सोम्निया?  

सेक्सोम्निया एक प्रकार की सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी में लोग ने अपने पार्टनर के साथ सेक्सुअल संबंध स्थापित कर लेते हैं और उसका आनंद लेते हैं। लेकिन जब वह नींद से जागते हैं तो उन्हें इस बात का कोई आभास नहीं होता है। इस बीमारी को स्लीप सेक्स (sleep sex) भी कहा जाता है। यह सेक्सुअल बिहेवियर और स्लीप सेक्स डिसऑर्डर( sleep sex disorder) से जुड़ा है।

Sexomnia: क्या है सेक्सोम्निया के कारण? 

इस बीमारी के मुख्य कारण का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना यह है कि जो लोग सोते वक्त बोलते या चलते हैं उनमें इस बीमारी के होने का खतरा अधिक होता है। इस बीमारी के दौरान लोग सोते वक्त अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करते हैं या फिर मास्टरबेशन जैसी हरकत करते हैं। यह स्लीप डिसऑर्डर के कारण भी हो सकता है। इस बीमारी से पीड़ित इंसान अक्सर अपने पार्टनर को शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप परेशान कर सकता है।

Sexomnia: रोगी पर होता है बहुत नकारात्मक प्रभाव

इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति पर इसका बहुत ही नकारात्मक प्रभाव होता है। उन्हें गुस्सा, कन्फ्यूजन और शर्म जैसी भावनाएं उमड़ने लगती हैं। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को नींद में सेक्स करने के बाद कुछ भी याद नहीं रहता है। इस कारण रिश्ते टूटने का खतरा भी रहता है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों का रवैया काफी हिंसक और खतरनाक हो सकता है। अगर आपको भी अपने आप या अपने पार्टनर में ऐसे कुछ लक्षण दिखते हैं तो आपको सेक्सोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए।

Advertisment
sleep sex disorder sleep sex Sexomnia