Advertisment

Wedding: अभिनेत्रियां जिन्होंने भारतीय क्रिकेटरों से की शादी

ब्लॉग : बॉलीवुड और क्रिकेट का बहुत ही ज्यादा गहरा संबंध देखने को मिलता है। आजकल हम देख रहे हैं कि बहुत सारी बॉलीवुड की हसीनाओं ने क्रिकेटर्स से शादी की है और उनका जीवन खुशियों और उमंग से भरा पड़ा है।

author-image
Amrita Kumari
New Update
अनुष्का विराट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा विवाह बंधन में

Bollywood Marriage: बहुत सारी एक्ट्रेसिस शादी करने के बाद अपने कैरियर को कंटिन्यू कर रही है और कुछ एक्ट्रेसिस ने शादी के बाद अपने कैरियर को ठप कर दिया है। कहने का तात्पर्य यह है की बंद कर दिया है। और बहुत सारी एक्ट्रेस जैसे कि अनुष्का शर्मा हो गईं या और कोई एक्ट्रेस की बात करें, इन्होंने बॉलीवुड में शादी के बाद भी अपना परचम लहराया हुआ है। हमें बहुत सारे ऐसे रिश्ते देखने को मिलते हैं जो बहुत अच्छे चलते हैं और पूरे हंसी-खुशी के साथ चलते हैं लेकीन कुछ रिश्ते बहुत ही ज्यादा नाज़ुक होते है और जल्द ही समाप्त हो जाते है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानने की कोशिश करते हैं कि किन-किन क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड की एक्ट्रेस के साथ विवाह किया है।

Advertisment

अभिनेत्रियां जिन्होंने भारतीय क्रिकेटरों से की शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंध चुके थे। उन्होंने बहुत ही गुपचुप तरीके से अपनी शादी को इटली में संपन्न करवाया। बॉलीवुड की हसीनाओं की बात करें तो अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बहुत ही बड़ी एक्ट्रेस है और अगर हम क्रिकेटर की बात करें तो आप सभी विराट कोहली से तो पहले से ही परिचित होंगे। आज के समय में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक बेटी भी हुई है।

Advertisment

गीता बसरा और हरभजन सिंह

गीता बसरा और हरभजन सिंह ने 2015 में अपनी शादी को संपन्न किया। गीता बॉलीवुड की बहुत ही बड़ी एक्ट्रेस में से एक है। इसके साथ साथ वह पंजाबी मूवीज में भी नजर आती है। पंजाबी मूवीज में भी इन्होंने बहुत ही ज्यादा नाम कमाया है। गीता बसरा और हरभजन सिंह को एक बेटी भी हुई है। गीता बसरा और हरभजन सिंह लगभग 5 साल के रिलेशनशिप के बाद 2015 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

नताशा स्टेनकोविक-हार्दिक पांड्या

Advertisment

नताशा और हार्दिक ने अपनी शादी 2020 में संपन्न की थी। नताशा और हार्दिक बहुत लंबे समय से रिलेशनशिप में थे लेकिन यह दोनो भी गुपचुप वाले रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कभी भी अपना रिलेशन दुनिया के सामने नही आने दिया और 2020 के अंदर यह  दोनो शादी के बंधन में बंध गए थे। नताशा बॉलीवुड की डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस है और हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम के बहुत बड़े क्रिकेटर है। नताशा और हार्दिक पांड्या को एक बेटा भी हुआ है।

हेजल कीच और युवराज सिंह

Advertisment

हेजल कीच ब्रिटिश की रहने वाली है और वह एक बहुत ही बड़ी ब्रिटिश मॉडल भी है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में अहम रोल किया है। हेजल और युवराज सिंह ने 2016 में अपनी शादी को संपन्न की। अभी के समय में हेजल बहुत सारी रियलिटी शो में नजर आती है  

मनीष पांडे और अर्शिता शेट्टी

मनीष पांडे ने साल 2019 के अंदर अर्शिता सेठी से विवाह किया था। अश्रिता शेट्टी मलयालम मूवीज में नजर आती है। आश्रिता शेट्टी साउथ की बहुत बड़ी एक्ट्रेस में से एक है। दोनों बहुत लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

Bollywood Marriage एक्ट्रेसिस क्रिकेटर्स
Advertisment