Advertisment

करियर के मामले में महिलाओं के सामने पांच बेहतर विकल्प

शादी के बाद घर-परिवार की जिम्मेदारी आ जाने से अपने करियर के बारे में सोचना भी एक बड़ा टास्क होता है, लेकिन इन जिम्मेदारियों के साथ आप अपने करियर को एक नई उड़ान दे सकते हैं, आज मार्केट में कई ऐसे विकल्प हैं।

author-image
Pushpa Chauhan
एडिट
New Update
women career freepik

Image credit- image file

Five Better Options For Women In Terms Of Career: शादी के बाद घर-परिवार की जिम्मेदारी आ जाने से अपने करियर के बारे में सोचना भी एक बड़ा टास्क होता है, लेकिन इन जिम्मेदारियों के साथ आप अपने करियर को एक नई उड़ान दे सकते हैं। आज मार्केट में कई ऐसे विकल्प हैं, जिनके माध्यम से आप अपने घरेलू कामों के साथ-साथ समय निकालकर अपना शौक पूरा करने के साथ पैसे भी कमा सकती हैं। महिलाओं के लिए करियर विकास का मामला है, जिसमें उन्हें सामाजिक, पेशेवर और व्यक्तिगत स्तर पर समर्थित करने की जरूरत होती है यहाँ कुछ बेहतर विकलप हैं, जो महिलाओं को उनके करियर में मदद कर सकते हैं। उन्हें करियर बनने मे बहुत सहायता करते है, जबकि उन बहुत सुनहरा मौका देते हैं।

Advertisment

करियर के मामले में महिलाओं के सामने पांच बेहतर विकल्प

1. ट्यूशन

जो महिलाएं टीचिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखती हैं, वे घर पर ही ट्यूशन क्लास खोल सकती हैं। इसके लिए जरुरी नहीं है कि आप पढ़ाई को ही महत्व दें, योगा, के साथ ऑनलाइन ट्यूटर की मांग बहुत है। साथ ही अगर आपके पास अलग-अलग भाषाओं का ज्ञान है तो आप अलग-अलग स्टेट से आए स्टूडेंस को पढ़ा कर अच्छी कमाई कर सकती हैं। बहुत सी स्किल का को अपना के अपना करियर बना सकते है।

Advertisment

2. ब्यूटीशियन

ये एक ऐसा क्षेत्र में जिसका क्रेज कभी खत्म नहीं हो सकता। महिलाओं के लिए ये करियर बनाने का अच्छा विकल्प साबित हुआ है और आगे भी होगा। इसके लिए न कहीं बाहर जाने की जरूरत और न ही किसी भी ज्यादा खर्चा करने की जरूरत। हम इसे कम खर्चे के साथ शुरुरात कर सकते हैं। अपने घर को ही आप पार्लर में बदल सकती हैं। और काम के साथ इस काम को आगे बढ़ा सकती हैं। इसे आपको बहुत सहायता मिलेगी।

3. टिफिन सर्विस

Advertisment

यदि आपको खाना बनाने का शौक है तो आप घर कमा सकते हैं। केटरिंग और टिफिन सर्विस आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। ऑफिस में या जो लोग पीजी, फ्लैट में रहते हैं घर का खाना खाने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में होटल या ढ़ाबों की बजाय टिफिन सर्विस पर ज़्यादा विश्वास रखते हैं। इस काम को आप बहुत ज़्यदा फैला सकते है, अलग -अलग जगह अपनी टिफिन सर्विस दे सकते हैं, जो आपको बहुत मदद करेगी।

4. कंटेंट राइटर

लिखने में रुचि रखने वालों के लिए कंटेंट राइटिंग एक अच्छा विकल्प बन सकता है। एक सफल राइटर से आप अच्छे पैसे कमा सकती हैं। आज हर साइट पर फ्रीलांसिंग के लिए विभिन्न मौके सामने आ रहे हैं। कई वेबसाइट इस काम के लिए अच्छी-ख़ासी सैलरी भी देती है। साथ ही मैग्जीन जैसे क्षेत्रों में आप रेगुलर भी काम करके पैसे  में कमा सकती हैं। और बहुत तरीके से इसको अपने कामो मे शामिल कर सकती है। इन अच्छे विल्कप से एक अपना करियर सेट कर सकती हैं।

5. बुटीक 

एक समय था, जब लोग सिर्फ इंजीनियर और डॉक्टर को ही एक अच्छा प्रोफेशन मानते थे। पर, बदलते वक्त के साथ ये नैरेटिव भी बदल चुकी है। आज के समय में आप अपने पैशन को ही अपना प्रोफेशन बना सकती हैं। अगर आपके अंदर भी कोई स्किल है, तो आप उसे ही अपना प्रोफेशन बना सकती हैं। अगर आप भी सिलाई, कढ़ाई और बुनाई में दिलचस्पी रखती हैं और आप फैशन के अनुसार सिलाई करने में सक्षम हैं, तो आप डिजाइनर के रूप में अपना करियर चुन सकती हैं। यह बहुत विकल्प होता है।

करियर पांच बेहतर विकल्प
Advertisment