Advertisment

पाँच महिला वैज्ञानिक जिन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में किया है भारत का नाम रौशन

विज्ञान और तकनीक क्षेत्र मे सामान्य रूप से पुरुषों के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है। शुरुआत में बहुत कम मात्रा में महिलाएं इस क्षेत्र को अपने करियर के रूप में चुनती थी उनको काबिलियत मे कम समझा जाता था।

author-image
Pushpa Chauhan
New Update
Women scientist

Image credit-image file

Five Famous India Women Scientists Who Made Us Proud: विज्ञान और तकनीक क्षेत्र मे सामान्य रूप से पुरुषों के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है। शुरुआत में बहुत कम मात्रा में महिलाएं इस क्षेत्र को अपने करियर के रूप में चुनती थी उनको काबिलियत मे कम समझा जाता था। लेकिन समय के साथ- साथ सोच बदली और महिलाओं ने जीवन के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका  का परिणाम दिया है। लेकिन अब महिलाएं विज्ञान, तकनीक और रक्षा जैसे जटिल कामो में वो अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अपनी उपलब्धियों से पूरी दुनिया भर में भारत का नाम रोशन भी किया है। इन भारतीय महिला वैज्ञानिकों ने अपने कठिन परिश्रम, से एक खास मुकाम हासिल भी  किया है। और इन्होने तकनीक एवं अंतरक्षि क्षेत्र के लिए लाखों युवाओं और महिलाओं को भी प्रेरित किया है। 

Advertisment

पाँच महिला वैज्ञानिक जिन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में किया है भारत का नाम रौशन

1. कल्पना चावला

कल्पना चावला भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थीं। उन्होंने नासा के स्पेस शटल मिशन STS-87 और STS-107 में भाग लिया। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और उनके समर्पण ने भारत का नाम वैश्विक स्तर पर रौशन किया।

Advertisment

2. टेस्सी थॉमस

टेस्सी थॉमस को 'मिसाइल वुमन ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अग्नि IV और अग्नि V मिसाइलों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यकर्म को नई ऊचाईयों तक पहुंचाया।

3. मंगला मणि

Advertisment

मंगला मणि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की एक प्रमुख वैज्ञानिक हैं। वह ISRO के एन्ट्रिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की निदेशक के रूप में कार्य कर चुकी हैं और अंतरिक्ष क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में योगदान दिया है।

4. ऋतु करिधाल श्रीवास्तव

ऋतु करिधाल 'मंगलयान मिशन' की डिप्टी ऑपरेशंस डायरेक्टर थीं। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के 'मंगलयान' मिशन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें 'रॉकेट वुमन ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है।

Advertisment

5. वैदेही रमनथन

वैदेही रमनथन ने इसरो के कई महत्वपूर्ण मिशनों में अपना योगदान दिया है। उन्होंने इसरो के सैटेलाइट कम्युनिकेशन और नेविगेशन कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन महिला वैज्ञानिकों ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से भारत को गर्व महसूस कराया है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।

पाँच महिला वैज्ञानिक भारत का नाम रौशन
Advertisment