Advertisment

Foods For Empty Stomach: सुबह उठकर खाएं यह फूड्स, होंगे फ़ायदे

author-image
Swati Bundela
New Update

उनकी यह समस्या उन्हें कितने ही फायदों से वंचित कर देती है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे 10 फूड्स जो आपको सुबह उठने के बाद खाने चाहिए। इनके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अगर अपने स्वास्थ्य का ख्याल है तो इनका सेवन ज़रूर करें। सुबह उठकर खाएं जाने वाले 10 फूड्स- 

Advertisment

1. नट्स

नट्स में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इनका सेवन खाली पेट किया जा सकता है। इन्हें खाकर आप पूरे दिन के लिए एनर्जी प्राप्त कर सकते हैं। नट्स के इसी गुण की वजह से इन्हें छोटा पावर बैंक भी कहा जाता है।

2. अंडे

अंडे और गोट चीज में कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में होता है। इसका सेवन खाली पेट करने से आपको हल्का महसूस होता है। यह एनर्जी भी काफी ज्यादा देते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन ग्रोथ के लिए अच्छा होता है।

3. ओटमील

जिन लोगों को डाइजेशन की प्रॉब्लम होती है उन्हें खाली पेट ओटमील का सेवन करना चाहिए। यह पेट पर एक लाइनिंग क्रिएट करता है जो पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा को कंट्रोल करता है। और इस तरह यह जलन से बचाता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी सहायक है।

Advertisment

4. शहद

जब शहद का सेवन खाली पेट करते हैं तो यह एक गुड हार्मोन सेरोटोनिन को स्टिमुलेट करता है। इससे पूरे दिन हमारा एनर्जी लेवल बरकरार रहता है। इसके साथ ही यह हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

5. तरबूज़

तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसका खाली पेट सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन की परेशानी नहीं होती। और ये हमारे दिल और आंखों के लिए लाभदायक भी है।

6. ब्लूबेरी

ब्लूबेरी एक बहुत ही गुणकारी फल है जिसके सेवन से हमारी मेमोरी तेज होती है। यह हमारे ब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करता है और दिल की बिमारी के खतरे को कम करता है।

Advertisment

7. होल ग्रेन ब्रेड

हम सभी जानते हैं कि ग्रेन कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत होता है। कार्बोहाइड्रेट हमारी बैलेंस डाइट का एक जरूरी हिस्सा है जो हमें एनर्जी देता है। पूरे दिन काम करने के लिए जरूरी है कि हम इसका सेवन करें।

8. दूध

दूध प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। सुबह खाली पेट दूध का सेवन करने से हमारा शरीर स्वस्थ होता है। यह हमारी ग्रोथ में भी लाभदायक होता है। अगर इसे गर्म करके पिएंगे तो खांसी या कफ की समस्या भी दूर होगी।

9. आमले का रस

सुबह खाली पेट आंवले का रस पीना चाहिए। यह हमारे शरीर को विटामिन सी और आयरन देता है जो हमारी सेहत के लिए भी हैल्दी होता है। दो चम्मच आंवले का रस एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

10. पानी

सुबह खाली पेट पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होता है। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

Advertisment