Advertisment

Ganesh Chaturthi 2022 : गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

author-image
Vaishali Garg
New Update
Ganesh Chaturthi 2022

Ganesh Chaturthi 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन विधिवत तरीके से भगवान गणेश को स्थापित किया जाता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व 31 अगस्त 2022 को मनाया जायेगा, इसके साथ ही अगले 10 दिनों तक भक्तगण भगवान गणेश की विधिवत पूजा करते है। इसके बाद धूमधाम से विदा करते हुए जल में प्रवाहित कर देते।

Advertisment

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी की पूजा विधि

  • सर्वप्रथम ब्रह्म मुहूर्त में स्नान इत्यादि करने के पश्चात श्री गणेश जी का ध्यान करना चाहिए।
  • इसके बाद गणेश जी की प्रतिमा को धूमधाम के साथ घर लाकर विराजमान करें। भूल कर भी चन्द्रमा के दर्शन न करें।
  • इस दिन विशेष रूप से ध्यान रखें कि अपने घर लाई गणेश जी की प्रतिमा को किसी चौकी पर आसन लगाकर ही स्थापित करें।
  • इसके बाद एक कलश मे सुपारी डालकर किसी नए कपड़े में बांधकर रखें।
  • भगवान गणेश जी को स्थापित करने के बाद पूरे परिवार सहित उनकी पूजा करें।
  • गणेश जी को सिंदूर और दुर्वा भी अर्पित करें। साथ ही पुष्प भी चढ़ायें।



Ganesh Chaturthi 2022: कैसे करें गणेश जी की मूर्ति की स्थापना

Advertisment
  • सबसे पहले भगवान गणेश जी के समक्ष घी का दीया जलाएं। इसके बाद पूजा का संकल्प लें। फिर गणेश जी का ध्यान करने के बाद उनका आह्वन करें।
  • इसके बाद गणेश को स्नान कराएं। सबसे पहले जल से, फिर पंचामृत जिसमें दूध, दही, घी, शहद और चीनी का मिश्रण शमिल है और फिर शुद्ध जल से स्नान कराएं।
  • फिर गणेश जी को वस्त्र पहनाएं। इसके बाद गणपति की प्रतिमा पर सिंदूर, चंदन, फूल और फूलों की माला अर्पित करें।
  • अब गणेश जी को धूप दिखाएं, अब एक दूसरा दीपक जलाकर गणपति जी की प्रतिमा को दिखाये।
  • अब नैवेद्य चढ़ाएं। नैवेद्य में मोदक, मिठाई, गुड़ और फल शामिल करें। इसके बाद गणपति को नारियल अर्पित करें। अब गणपति की आरती करें। गणेश जी की आरती कपूर के साथ घी में डूबी हुई एक या तीन या इससे अधिक बत्तियां बनाकर करें।
  • इसके बाद हाथों में फूल लेकर गणपति के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करें।

Ganesh Chaturthi 2022: शुभ मुहूर्त, मूर्ति स्थापना और विसर्जन का समय और दिन

गणेश चतुर्थी 2022: 31 अगस्त, 2022 (बुधवार) मध्याह्न

Advertisment

गणेश पूजा मुहूर्त: सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:39 बजे तक

अवधि: 2 घंटे 33 मिनट

चतुर्थी तिथि शुरू: 30 अगस्त 2022 को दोपहर 3:33 बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त: 31 अगस्त, 2022 को अपराह्न 03:22

गणेश विसर्जन: 9 सितंबर, 2022 (शुक्रवार)

शुभ मुहूर्त Ganesh Chaturthi 2022 पूजा विधि मूर्ति स्थापना
Advertisment