Advertisment

Boyfriend को देने के लिए 7 क्रिसमस गिफ्ट आईडियाज़

author-image
Swati Bundela
New Update
भारत त्योहारों का देश है। एक खत्म नहीं हुआ कि दूसरे की तैयारी शुरू हो जाती है। त्योहारों के साथ आती है बॉयफ़्रेंड के लिए गिफ़्ट लेने की टेंशन। क्रिसमस सर पर है और आप इस सोच में डूबे होंगे कि इस बार अपने बॉयफ़्रेंड को ऐसा क्या दें जो उसे खुश करदे। कोई भी गिफ़्ट लेने से पहले इस बात का ख़ास ध्यान रखें कि गिफ़्ट आपकी नहीं उनकी पसंद का हो। कोई ऐसी चीज गिफ़्ट करें जो उन्हें अच्छी लगे, हो सके तो उनके काम आये और उन्हें आपका प्यार दिखा सके।

Advertisment

आइये देखते हैं आपके बॉयफ़्रेंड को देने के लिए क्रिसमस गिफ़्ट ऑपशन्स -



1.गिफ़्ट कार्ड

Advertisment


यदि आप एक क्रिएटिव इंसान हैं तो खुद का बनाया हुआ गिफ़्ट कार्ड बेस्ट गिफ़्ट रहेगा। आप अपने अनुसार कार्ड डिज़ाइन करके, उस पर जो चाहें लिख सकते हैं। ये गिफ़्ट आपके बॉयफ़्रेंड को बेहद पसंद भी आएगा और आपके पैसों की बचत भी हो जाएगी। आप चाहें तो कार्ड के साथ चॉकलेट भी दे सकती हैं। ये एक अच्छा कॉम्बिनेशन रहेगा।

2.पौधा

Advertisment


पौधा एक ऐसा गिफ़्ट है जो किसी भी ओकेशन पर दिया जा सकता है। अगर आपके बॉयफ़्रेंड एक लविंग इंसान हैं तो उन्हें उनकी पसंद का कोई पौधा गिफ़्ट कर सकती हैं। ये गिफ़्ट थोड़ा अनकॉमन और नेचर फ्रेंडली है। ये आपके बॉयफ़्रेंड को ज़रूर पसंद आएगा।

3. क्रिसमस डेकोरेशन किट

Advertisment


लगभग सभी ऑनलाइन साइट्स पर क्रिसमस डेकोरेशन किट्स मिलते हैं। क्रिसमस पर देने के लिए इससे अच्छा तोहफ़ा हो ही नही सकता। इससे आपके बॉयफ़्रेंड क्रिसमस के दिन अपना कमरा सजा सकते हैं और त्योहार इंजॉय कर सकते हैं। ये हाई बजट नहीं है इसलिए आप आराम से इसे खरीद सकते हैं।

4. घड़ी

Advertisment


घड़ी एक ऑल टाइम फेवरेट गिफ़्ट है। आप मार्केट से अपने बजट अनुसार कोई भी घड़ी ख़रीद कर, बॉयफ़्रेंड को गिफ़्ट कर सकते हैं। घड़ी के बॉक्स में आप एक छोटा सा नोट भी डाल सकती हैं।

5. फ़ोटो बुक

Advertisment


अगर आपके बॉयफ़्रेंड आपसे दूर हैं और क्रिसमस में भी आप साथ नहीं रह पाएँगे तो आपको उन्हें अपने यादगार पलों की फ़ोटो बुक गिफ़्ट कर देनी चाहिए। इसे आप ऑनलाइन साइट्स से ख़रीद सकती हैं या ख़ुद बना सकती हैं। फोटोज़ के साथ आप कुछ फनी या रोमांटिक मैसेजेस भी लिख सकती हैं।

6. डायरी

Advertisment


यदि आपके बॉयफ़्रेंड लिखने के शौकीन हैं तो उन्हें एक डायरी गिफ़्ट करिये, जिसका फ्रंट पेज आपने खुद सजाया हो। वो जब-जब उसे देखेंगे,आपको याद करेंगे। डायरी के पहले पन्ने पर आप एक खूबसूरत सा क्रिसमस मैसेज लिख सकती हैं।

7. फ़ोन कवर



बॉयफ़्रेंड को उनके पसंद का फ़ोन कवर गिफ़्ट करें। ये उनके काम आ सकेगा और आपके बजट के अंदर रहेगा।

पढ़िए : क्या आपका Boyfriend आपको चीट कर रहा है? जानिए 5 Signs



 
रिलेशनशिप बॉयफ़्रेंड 7 क्रिसमस गिफ़्ट आईडियाज़
Advertisment