क्या आप गिलोय से मिलने वाले इन बेहतरीन फायदों के बारे में जानते हैं ?

author-image
Swati Bundela
New Update

गिलोय का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में किया जाता है।गिलोय, जिसका साइंटिफिक नाम 'टीनोस्पोरा कोर्डीफोलिया' है, का आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह औषधि एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत देती है।



जानिए गिलोय के फायदे Giloy benefit


Advertisment


1. डेंगू में ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए भी गिलोय का सेवन फायदेमंद होता है।


2. अगर आपके कान में दर्द है तो भी गिलोय की पत्त‍ियों का रस निकाल लें। इसे हल्का गुनगुना कर लें। इसकी एक-दो बूंद कान में डालें।


3. स्किन पर झुर्रियां आना, महीन लाइनें बन जाना सबसे बड़ी समस्या होती है। गिलोय में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। यह डार्क स्पॉट्स , झुरियां, पिंपल्स या‌ मुहांसे को हटाने में मदद करता है।



कई लोग बहुत ज्यादा बीमार पड़ते हैं जिसका कारण होता है कमजोर इम्यूनिटी। इन समस्याओं की ओर तुरंत ही ध्यान दिया जाना चाहिए। गिलोय के सेवन द्वारा खून को साफ करना, बैक्टीरिया को मारना, शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़कर इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है।




4. जिन्हें टाइप-2 डायबिटीज है, उन्हें गिलोय के सेवन से काफी लाभ मिल सकता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अक्सर डॉक्टर गिलोय के जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं।


और पढ़ें ‌‌- जानिए फूलगोभी से मिलने वाले खास और अनमोल फायदे




5. गिलोय सूजन कम करने के गुण के कारण, यह आर्थेराइटिस से बचाव में अत्यधिक लाभकारी है।

Advertisment

6. कई लोग बहुत ज्यादा बीमार पड़ते हैं जिसका कारण होता है कमजोर इम्यूनिटी। इन समस्याओं की ओर तुरंत ही ध्यान दिया जाना चाहिए। गिलोय के सेवन द्वारा खून को साफ करना, बैक्टीरिया को मारना, शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़कर इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है।


7. गिलोय एडाप्टोजेनिक हर्ब है। ये शरीर में मौजूद टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकाल देता है। ये शरीर और दिमाग को रिलेक्स करने के साथ मेमोरी को भी अच्छा बूस्ट देता है।


8. लंबे समय से चलने वाले बुखार के इलाज में गिलोय काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसा इसके Anti-Pyretic Nature के कारण होता है।

Advertisment

9. आंखों के डिसऑर्डर इन दिनों काफी आम बात है। ये कॉर्निया डिसऑर्डर, मोतियाबिंद और स्कलेरल जैसी समस्याओं को भी ठीक कर सकता है।


10. गिलोय के नियमित सेवन का एक अन्य लाभ ये भी है कि ये डाइजेशन और पेट से संबंधित किसी भी समस्या को ठीक करता है। ये थे Giloy benefit


और पढ़ें ‌-  करेला खाने के 11 फ़ायदे