Advertisment

क्या जीन्स पहनने को लेकर एक महिला को मारना सही है? कैसे ज़माने में हैं हम?

author-image
Swati Bundela
New Update
जीन्स को लेकर महिला को मारना  - आपको क्या लगता है कि कपड़ों को लेकर आप किसी के ऊपर रोक टोक कर सकते हैं। एक महिला को कैसे कपड़े पहनने हैं और किस तरीके से पहनना हैं ये उसकी मर्जी होती है। समाज को दिखाने के लिए घर की बेटी पर रोक टोक करना सही नहीं है। एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रिक्ट देओरा से सामने आया है जहाँ लड़की के परिवार वाले पहले लुधिआना शिफ्ट हो गए थे जिसके बाद से लड़की ने वेस्टर्न कपड़े पहनना चालू कर दिया था।
Advertisment


परिवार वालों ने मिलकर खुद की ही बेटी को मार डाला



लड़की के दादाजी और घर के सभी लोगों ने मिलकर लड़की के ऊपर प्रेशर डाला था। इस में लड़की के दादाजी जो कि ऑटो ड्राइवर हैं वो भी शामिल थे। इनका नाम हुसनैन है और इनको अरेस्ट कर लिया गया है। बाकि के परिवार वाले भी जल्द अरेस्ट किये जा सकते हैं। जब ये अपने गाओं वापस आये तब लड़की को ट्रेडिशनल कपड़े पहनने के लिए फाॅर्स करने लगे। इसके बाद आपस में लड़ाई झगड़ा होने के लगा। लड़ाई के वक़्त लड़की गलती से दीवार से टकरा गयी और सर से
Advertisment
खून निकलते निकलते मर गयी।

पुलिस ने मामले में क्या कहा ? जीन्स को लेकर महिला को मारना

Advertisment


घंटो बॉडी लटकी रहने के बाद पुलिस वाले आये और उन्होंने जांच पड़ताल चालू की। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार वाले लुधिआना में रहते थे तो लड़की ने ट्रॉउज़र और टॉप पहनना चालू कर दिया था। लेकिन जब घर वाले वापस आये तो वो लड़की के ऊपर ट्रेडिशनल पहनने के लिए प्रेशर ड़ालने लगे और इसके कारण लड़की ने ज्यादातर बाहर रहना ही चालू कर दिया ताकि घर पर रहकर घर वालों की सुन्ना न पड़े।



लड़की किए उम्र महज़ 17 साल थी और लड़की को वेस्टर्न कपड़ों के प्रति लगाव था और वो वही पहना चाहती थी। इसके चलते लड़की के परिवार के साथ लड़की की बहुत बहस हुई और झड़प में लड़की अपनी जान गवा बैठी।
सोसाइटी
Advertisment