New Update
/hindi/media/post_banners/SZnOVWEEujsUKDWvZ8JD.jpeg)
रात को जल्दी सोने से सुबह भी जल्दी उठते हैं
अगर आप सुबह जल्दी उठने लगते हैं तो इस से आप समय पर नाश्ता करते है जो की शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरुरी होता है क्योंकि हमारी बॉडी लम्बे समय से सो रही होती है जिस से फर्स्ट मील टाइम पर और हैवी होना काफी जरुरी हो जाता है। इसकी जगह अगर आप लेट उठेंगे तोह आप लंच के वक़्त पर ब्रेकफास्ट करेंगे और इससे आपकी पूरी दिनचर्या लेट होती चली जाती है।
रात को जल्दी सोने के लिए सबसे जरुरी क्या है ?
रात को अगर आप जल्दी सोना चाहते हैं तो फ़ोन से दूरी बनाना सबसे जरुरी है। फ़ोन देर रात तक चलाने से हमारी नींद उड़ जाती है और फिर लेट नींद आती है। आपने देखा होगा कि अगर आप 12 तक नहीं सोते हैं तो फिर आपको सीधा 2 बजे के बाद ही नींद आती है ऐसा फ़ोन चलाने से होता है।
रात को जल्दी सोने के फायदे क्या हैं ?
हर इंसान चाहता है कि उसका एक अच्छा रूटीन हो और वो समय से सोये और उठे लेकिन ऐसा करने के लिए हमारे पास कोई मोटिवेशन नहीं होता है क्योंकि लम्बे समय से हम सभी कोरोना के कारण घरों में बंद हैं। इसलिए अब रात को जल्दी सोने के फायदों के बारे में सोचें जैसे कि सुबह जल्दी उठेंगे फिर आपके पास टाइम बहुत ज्यादा होता है।
जो इंसान 5 बजे उठता है और जो 10 बजे उठता है तो पहले वाले इंसान को 5 घंटे ज्यादा मिल रहे हैं। इस टाइम मे वो योग, प्रॉपर ब्रेकफास्ट, नहाकर रेडी होना और फॅमिली को टाइम दे सकता है वहीं जो 10 बजे उठता है वो सीधा भाग कर काम पर निकल जाता है और उसके पास शांति से बैठने का तक टाइम नहीं रहता।