Advertisment

Anxiety Disorder: 5 आदतें जो एंजाइटी को कर सकती है बद से बदतर

अगर आपको एंजाइटी है और आपको बाहर जाना पसंद नहीं है। इसके बावजूद भी आपको थोड़ा-बहुत वर्कआउट जरूर करना चाहिए। जाने पूरी जानकारी इस हैल्थ ब्लॉग में -

author-image
Shruti Upadhyay
03 Jan 2023 | एडिट 05 Jan 2023
Anxiety Disorder: 5 आदतें जो एंजाइटी को कर सकती है बद से बदतर

Anxiety Disorder

Anxiety Disorder: हमारी ज़िन्दगी में उथल पुथल और खराब टाइम पीरियड के कारण हम आसानी से एंजाइटी के शिकार हो जाते हैं। आज के समय में सबसे ज्यादा यूथ एंजाइटी का शिकार हैं। आपको एंजाइटी से डील करने के लिए आपको डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए।

Advertisment

अगर आपको कहीं भी अच्छा नहीं लगता, कोई काम पसंद नहीं आता और ज्यादा गुस्सा आता है। अचानक से रोने का मन होता है और घर से बाहर जाने की कोई इच्छा नहीं होती। यह सब एंजाइटी के कारण हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी आदतों के बारे में को आपकी एंजाइटी को और भी ज्यादा इंटेंस कर सकती हैं।

Habits that makes anxiety worse

1. ज्यादा कैफ़ीन (caffein) का सेवन

Advertisment

हममें से बहुत लोगों को लगता है कि उनकी टेंशंन और बुरे समय को एक काफी अच्छा कर देगी। यह बात ना तो पूरी तरह सही है और ना ही पूरी तरह गलत। आप अगर एक नॉर्मल व्यक्ति हैं, तो आपको इनका फायदा देखने मिल सकता है लेकिन अगर आपको एंजाइटी है तो यह आपके लिए और भी ज्यादा मुसीबत बन सकता है। एंजाइटी के दौरान आपको डिटॉक्स ड्रिंक्स का उपयोग करना चाहिए या आप हरबल टी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, मगर आपको कैफ़ीन बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए।

2. सही मात्रा में पानी ना पीना

हमारे दिमाग को और पूरी बॉडी को अच्छे से काम करने के लिए और डिटॉक्सिफाई (detoxify) करने के लिए पानी बहुत ज्यादा जरूरी है। आप खुद को हाइड्रेटेड रखते हैं तो आप जल्द ही ठीक हो सकते हैं।

Advertisment

3. देर तक जागना

बहुत से लोगों के बीमारी का कारण देर रात तक जागना होता है, यदि आप एक सही दिनचर्या को अपनाते हैं। तो आपको सही समय पर सोना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आप सही समय पर नहीं सोते तो आप अपनी एंजाइटी को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। क्योंकि आप रात में ज्यादा ओवरथिंक करने लगते हैं।

Advertisment



4. ज्यादा एल्कोहोल का सेवन करना

Advertisment

एंजाइटी के समय एल्कोहोल (alcohol) का सेवन आपके लिए काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता यह साइंटिफिकली प्रूवन है कि एल्कोहल एंजाइटी के समय आपको कभी भी एल्कोहोल का सेवन नहीं करना चाहिए यह आप की कंडीशन को और भी ज्यादा वर्स्ट बना सकता है।



5. फिजिकल वर्क ना करना

अगर आपको एंजाइटी है और आपको बाहर जाना पसंद नहीं है। इसके बावजूद भी आपको थोड़ा-बहुत वर्कआउट जरूर करना चाहिए। आपको बाहर घूमने जरूर जाना चाहिए और आसपास के लोगों से मिलने भी जाना चाहिए इससे आप खुद को जल्दी से जल्दी ठीक कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment