ज्यादा हल्दी है सेहत के लिए हानिकारक जाने इसके 5 नुकसान

author-image
Swati Bundela
New Update


हल्दी एक दिन में एक चम्मच इस्तेमाल की जा सकती है। कोरोना वायरस के चलते कई लोग हल्दी को बहुत ज्यादा मात्रा में इम्युनिटी बढ़ाने के चक्कर में इस्तेमाल करने लगे हैं।

1.उलटी आती है


जब हल्दी अधिक मात्रा में खा ली जाती है तो उससे उलटी जैसा लग सकता है। पहले हल्दी को कैंसर बायोलॉजिकल ट्रीटमेंट में इस्तेमाल करने का विचार लाया गया था पर वो इसलिए छोड़ दिया क्योंकि हल्दी का पाचन पर गलत प्रभाव पढ़ता है।

2.खून पतला होता है


हल्दी की प्रकृति ऐसी पायी गयी है की उस से खून पतला होता है। हल्दी का महत्वपूर्ण कार्य होता है कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करना। जो लोग खून पतला करने की दवाई लेते हैं उनको हल्दी नहीं लेना चाहिए।

3. आयरन


कुछ स्टडीज में ऐसा देखा गया है की हल्दी शरीर की आयरन पचाने की छमता को कम कर देता है। अगर आपको किडनी से रिलेटेड कोई समस्या है तो आपको हल्दी नहीं खाना चाहिए।

4. किडनी स्टोन


हल्दी में ओक्सलेट्स पाया जाता है जो शरीर में कैल्शियम के साथ घुलकर कैल्शियम ओक्सलेट्स बना लेता है जो की फिर घुलते नहीं हैं। इसलिए इस से किडनी स्टोन का खतरा बढ़जाता है।

5. एलर्जी हो सकती है


अगर आपको हल्दी सूट नहीं करेगी तो आपको रैशेस, सांस की कमी होना जैसे कुछ लक्षण दिख सकतें हैं। हल्दी अदरक के परिवार की होती है इसलिए अगर आपको अदरक नुकसान करता है तो आप हल्दी ना खाएं। हल्दी एक दिन में एक चम्मच इस्तेमाल की जा सकती है। कोरोना वायरस के चलते कई लोग हल्दी को बहुत ज्यादा मात्रा में इम्युनिटी बढ़ाने के चक्कर में इस्तेमाल करने लगे हैं।
सेहत