Advertisment

Hartalika Teej 2022 : हरतालिका तीज पर जरूर करें यह 5 चीजें दान

author-image
Vaishali Garg
New Update
Hartalika Teej 2022

Hartalika Teej 2022: इस साल हरतालिका तीज व्रत 30 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को है। यह व्रत बहुत कठिन होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करती हैं।

Advertisment

इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती के पुनर्मिलन के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस व्रत को लेकर कई प्रकार के नियम हैं। जिनका पालन करना आवश्यक माना जाता है। इन नियमों में की गई जरा सी चूक से व्रत के खंडित होने का डर रहता है। ऐसे में जरूरी है कि व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन कुछ कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Hartalika Teej 2022: यह 5 चीज़ें जरूर करें दान

सुहागिन स्त्रियों के लिए हरतालिका तीज के व्रत का बहुत महत्व है। हरतालिका तीज 30 अगस्त 2022 को है। इस पर्व में महिलाएं सुहाग की वस्तुओं के साथ 5 चीजों का दान जरूर करें , जिससे उन्हें काफी लाभ होगा।

Advertisment
  1. फल - इस दिन सुहाग के सामान के साथ मंदिर में फलों का दान करने से सुख समृद्धि आती है।
  2. गेंहू और जौ का दान- के व्रत में गेंहू का दान शुभ फल प्रदान करता है ।
  3. वस्त्र - हरतालिका तीज पर किसी ब्राह्मण महिला या गरीओं को वस्त्र का दान जरूर करें। मान्यता है महादेव और देवी पार्वती प्रसन्न होते हैं और अखंड सौभाग्य का वरदान देते हैं।
  4. चावल - हरतालिका तीज पर चावल का दान करने से शुक्र ग्रह से संबंधी दोष समाप्त होते हैं। परिवार में सुख - शांति आती है।
  5. गुड़- हरतालिका तीज का व्रत मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन गुड़ का दान करना उत्तम फल प्रदान करता है। मान्यता है कि गरीबों में गुड़ का दान कर से महिलाओं को स्वास्थ लाभ मिलता है।



Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त

हरतालिका तीज तिथि का आरंभ 29 तारीख को 3 बजकर 21 मिनट पर होगा और समाप्ति अगले दिन 30 तारीख को 3 बजकर 34 मिनट पर होगा।

हरतालिका तीज की सुबह की पूजा पूजा 30 अगस्त को 9 बजकर 33 मिनट से 11 बजकर 05 मिनट तक की जा सकती है।

शाम की पूजा के लिए 3 बजकर 49 मिनट से लेकर 7 बजकर 23 मिनट तक का समय उत्तम रहेगा।

Hartalika Teej 2022 पूजा मुहूर्त
Advertisment