Advertisment

नीम्बू के 7 हेल्थ बेनिफिट्स जो आपको पता होने चाहिए

author-image
Swati Bundela
New Update
नीम्बू हेल्थ बेनिफिट्स से भरा हुआ है। फ्लैवोनॉइड्स तथा एन्टीक्सीडेंट्स से युक्त होने के कारण यह आपको कैंसर में भी लड़ने में सहायता करता है। नींबू का रस आपकी किडनी की पथरी को यूरिनरी साइट्रेट के माध्यम से बाहर निकालता है तथा किडनी में गांठ को बनने से रोकता है। डॉक्टर रोजाना कम से कम एक या दो गिलास नीम्बू के रस की सलाह देते हैं।

Advertisment

यहाँ नींबू द्वारा होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया जा रहा है:-



1) वजन कम करना:- सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद, एक नीम्बू का रस मिलाकर लेने से यह वजन कम करने में सहायता करता है। यह स्किन के चमक को भी बढ़ाता है तथा फेस इम्प्यूरिटीज़ को दूर करता है।
Advertisment




2) हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल:- पोटैशियम होने से यह दिल की बीमारियों को कम करता है तथा हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। यह मेन्टल स्ट्रेस को दूर करने में भी सहायक है।
Advertisment




3) एंटीसेप्टिक:- चूंकि नीम्बू में एन्टी सेप्टिक होता है तो यह नाक के खून को रोकने में सहायक होता है।अगर नाक से खून बह रहा हो तो दो से चार बूंदे नीम्बू के रस की नाक में डालनी चाहिए।
Advertisment




4) त्वचा के लिए उपयुक्त:- स्किन सम्बन्धित सभी समस्याओ के लिए नीम्बू एक अच्छा उपाय है। नीम्बू या नीम्बू के रस के द्वारा जले का निशान, एक्ने(मुहांसे), एक्जिमा(खाज) आदि को कम करने में सहायता करता है। ब्लैकहेड्स को भी दूर करने में सहायक है। चूंकि यह एंटीएजिंग है इसलिए अनेक चीजो में हितकारी है।
Advertisment




5) पाचन क्रिया में मदद:- जैसा कि नीम्बू एक सफाई एजेंट के रूप में काम करता है। इसी रूप में यह खून को साफ तथा डिजेस्शन को आसान बनाता है। यह कब्ज में भी हितकारी है। भोजन के बाद नीम्बू का सेवन बहुत लाभ देता है।
Advertisment




6) दांतो की देखभाल:- दाँत दर्द या मसूढ़े में दर्द को भी नीम्बू कम करने में सहायता करता है। दर्द वाली जगह पर नीम्बू के रस को हल्के हल्के हाथों से लगाया जाता है। नीम्बू एसिड से भी युक्त होता है इसलिये इसे सीधे मुंह मे रगड़ने से बचे। मुख के दुर्गंध को भी यह कम करने में सहायक है।
Advertisment




7)बालों की देखभाल:- नींबू को यदि सर के स्कैल्प पर लगाया जाए तो यह कई परेशानी से मुक्त करता है जैसे- बालो का गिरना, डेंड्रफ और अन्य समस्या।नीम्बू के यूज़ से बालों में शाइन भी बढ़ती है।



हम आशा करते हैं कि आप इस छोटे से दिखने वाले नीम्बू के अच्छे लाभ प्राप्त करे तथा अन्यो को भी इसके फायदे से परिचित करवाये।
सेहत
Advertisment