Advertisment

Home Remedies For Constipation : कब्ज़ से दिलाएं राहत ये घरेलू उपचार

author-image
New Update

आजकल लोगों का लाइफ स्टाइल ज्यादा एक्टिव नहीं होता है। वे दिन भर अपने काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि अपनी सेहत के साथ लापरवाही कर जाते हैं। वे अपने लिए व्यायाम का समय भी नहीं निकाल पाते। इन सभी कारणों की वजह से कब्ज़ जैसी समस्या होना आम बात हो गई है। कब्ज की समस्या के कारण सर दर्द, खराब पाचन, जी मिचलाना और उल्टी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

Advertisment

कुछ लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन हद से ज्यादा दवाइयों का सेवन भी हमारे सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि अगर दवाइयां नहीं तो फिर क्या? इस ब्लॉग में हम आपके इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं। कब्ज़ से निजात पाने के लिए आप घरेलू उपचार का सहारा भी ले सकते हैं। इन घरेलू उपायों को करने के बाद आपको कब्ज जैसी समस्याओं से फिर नहीं जूझना पड़ेगा।

कब्ज़ से चाहते हैं छुटकारा तो अपनाएं कब्ज़ के घरेलू उपचार -

1. नींबू

Advertisment

रोजमर्रा की जिंदगी में नींबू का इस्तेमाल खाने पीने की चीजों में होता है। हम सभी जानते हैं कि नींबू हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। लेकिन क्या आपको यह पता है कि यह कब्ज से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करने से यह हमारा पाचन तंत्र मजबूत करके कब्ज़ जैसी समस्या से राहत दिला सकता है। नींबू विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है जो हमारी स्किन के लिए गुणकारी होता है।

2. आलूबुखारा

आलूबुखारा एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है जो हमारे पाचन तंत्र को बेहतर रखने के लिए जरूरी है। इसे अपने खाने में शामिल करने से कब्ज की समस्या का निवारण हो सकता है। यह गैस की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में सहायक है।

Advertisment

3. दही

दही का सेवन गर्मियों में काफी लाभदायक माना जाता है। यह हमारे शरीर को ठंडक देता है। साथ ही यह कैल्शियम और फाइबर से भरपूर भी है। इसका नियम से सेवन करना कब्ज के लिए मददगार हो सकता है।

4. पानी

पानी हमारे शरीर के लिए गर्मियों में बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। यह हमें हाइड्रेट रखता है। पानी की कमी कई सारी समस्याओं की जड़ है। इन समस्याओं में कब्ज भी शामिल है। इसलिए दिन में कम से कम 4 से 5 लीटर पानी जरूर पिएं। यह आपकी त्वचा के लिए भी बेहतर होगा।

कब्ज़ के घरेलू उपचार
Advertisment