Parenting Tips: पहली बार पेरेंट्स बन रहे हैं तो अपनाएं यह टिप्स

author-image
New Update

पेरेंट्स बनना एक कपल के लिए बहुत ही खुशी और उल्लास की बात होती है। लेकिन इस खुशी को पाने में इतनी ज्यादा परेशानी भी होती है। लोगों को अक्सर अनुभव ना होने के कारण पहला बच्चा करने के बाद उसे पालने में कठिनाई आती है। 

Advertisment

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं होती। ऐसे में आप अपने घर के बुजुर्गों से मदद ले सकते हैं। और अगर आपके घर में बुजुर्ग नहीं है तो ये पैरेंटिंग टिप्स आपकी मदद कर सकती हैं।

यह पेरेंटिंग टिप्स बदल सकती हैं आपकी बच्चे की जिंदगी :

  1. पैनिक ना करें

अगर बच्चा मुंह से दूध निकाल देता है या फिर उल्टी कर देता है तो मां-बाप परेशानी में आ जाते हैं। वे डर जाते हैं और अलग-अलग तरह के ख्याल उनके दिमाग में आते हैं। लेकिन यह बहुत ही आम बात है। 

बच्चे अक्सर ऐसा करते हैं इसलिए आप पैनिक ना करें और बच्चे का आराम से ख्याल रखें। ऐसे में आप अपने बुजुर्गों से भी पता कर सकते हैं किस चीज़ें किस हद तक नॉर्मल है। वह अपने अनुभव से आपकी मदद कर सकते हैं।

2. बच्चे क्यों रोते हैं?

Advertisment

ना जाने कितने ही कपल्स अपने पहले बच्चे को पालने में दिक्कतें महसूस करते हैं। वह समझ नहीं पाते हैं कि बच्चे बार-बार क्यों रोते हैं। उन्हें लगता है कि शायद हमसे कोई गलती हो गई है और वे अपना माथा पकड़ लेते हैं। 

लेकिन इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है। क्योंकि बच्चे बोल नहीं पाते हैं और इसलिए अपनी हर जरूरत को रोकर बताने की कोशिश करते हैं। अनेक अभी भूख लगी होती हैं तो कभी प्यास। लेकिन वैसे बता नहीं पाते इसलिए रोते हैं।

3. रात भर जागना भी पड़ सकता है

अगर आप पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं तो इस बात को जान लें कि पेरेंट्स बनने के बाद आपको रात भर जागना भी पड़ सकता है। क्योंकि बच्चों को हर एक-दो घंटे के अंदर भूख प्यास लगती रहती है। वे सुसु या पोटी भी कर लेते हैं।

Advertisment

ऐसे में उन्हें ब्रेस्ट फीडिंग कराने के लिए और बाकी काम करने के लिए पेरेंट्स को रात को भी जागना पड़ता है। आप अपनी गर्भावस्था में भरपूर नींद लें और बाद में रात को जागने के लिए पहले से ही तैयार हो जाएं।

4. ना करें पार्टनर को नजरअंदाज

बच्चे को पालने में पेरेंट्स स्ट्रेस में आ जाते हैं। और सब कुछ भूलकर पूरे दिन बच्चे की सेवा में ही लगे रहते हैं। इस तरह आप अपनी दूसरी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाने में पीछे रह जाते हैं।

कपल अपने बच्चे को संभालते संभालते अपने पार्टनर की जरूरतों को नजरअंदाज करने लगते हैं। लेकिन आपको अपने रिश्ते को मजबूत बनाकर रखना चाहिए। अगर आप बच्चे को दिन में 12 घंटे दे रहे हैं तो कम से कम अपने पार्टनर को आधा घंटा जरूर दें।

5. गलत सलाह से बचें

Advertisment

पहली बार पैरंट्स बनने पर लोगों को पेरेंटिंग के बारे में ज़्यादा नहीं पता होता है। ऐसे में वे और उसे सलाह मशवरा करते हैं। लेकिन कभी-कभी गलत लोगों की सलाह को मान लेते हैं। और ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनका उन्हें बाद में पछतावा हो। 

इसलिए आप ऐसा ना करें और गलत सलाह से बचें। इस बात का ध्यान रखें कि आप की जानकारी का सोर्स कितना सच्चा है और कितना नहीं।

पेरेंटिंग