Advertisment

August Horoscope Predictions: कैसा होगा आपके लिए अगस्त का महीना?

author-image
Vaishali Garg
New Update

हिंदू धर्म के अनुसार अगस्त का महीना बहुत ही पवित्र और खुशियों से भरा हुआ होता है। अगस्त के शुरुआत हफ्तों में सावन के दो सोमवार पड़े हैं इस बार। और जैसे ही सावन सोमवार खत्म होता है वैसे ही रक्षाबंधन की खुशियां शुरू हो जाती है। रक्षाबंधन के बाद हमारा देश का सबसे बड़ा त्यौहार 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस आ जाता है। स्वतंत्रता दिवस के बाद जन्माष्टमी की खुशियां। और तो  और जन्माष्टमी की खुशियां खत्म नहीं हो पाती है की गणेश चतुर्थी आ जाता है। कुल मिलाकर अगस्त का महीना त्योहारों से भरा हुआ है फिर चाहे रक्षाबंधन,  स्वतंत्रता दिवस या गणेश चतुर्थी हो।

Advertisment

भारत में एक नहीं बल्कि अनेक शास्त्र हैं। सबसे लोकप्रिय शास्त्र है ज्योतिष शास्त्र क्योंकि आपके संपूर्ण भविष्य के बारे में बता सकता है। आइए इस खुशियों से भरे महीने में अपने राशिफल के बारे में जानते हैं।

August horoscope predictions:



1. मेष राशि

Advertisment

अगस्त का महीना मेष राशि के लोगों के लिए मिक्स परिणाम देने वाला हो सकता है। इस राशि के लोगों के लिए अगस्त का महीना करियर के दृष्टिकोण से सामान्य रहने की उम्मीद है। नौकरी की तालाश पुरी हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो अगस्त का महीना मेष राशि के  लोगों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। महीने के पहले पंद्रह दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से सुखद रहने की संभावना है।

2. वृषभ राशि  

वृषभ राशि के लोगों के लिए अगस्त का महीना सकारात्मक फल देने वाला महीना हो सकता है। यह करियर के दृष्टिकोण से अनुकूल रहने की उम्मीद है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं या फिर अच्छे अवसर की तलाश में नौकरी बदलना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा इस महिने में पूरी हो सकती है। यह महीना आर्थिक जीवन के लिहाज से भी बेहतर होगा। यह महीना लोगों के लिए  प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा रहने की संभावना है।

Advertisment

3. मिथुन राशि

अगस्त का महीना मिथुन राशि के लोगों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिक्स परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों के लिए अगस्त का महीना करियर के लिहाज से सकारात्मक फल देने वाला होगा। आर्थिक रुप से अगस्त का महीना मिथुन राशि के लोगों के लिए अनुकूल रह सकता है। प्रेम व वैवाहिक जीवन के लिहाज से देखा जाए तो मिथुन राशि के लोगों के लिए यह महीना सकारात्मक होगा।

4. कर्क राशि

Advertisment

कर्क राशि के लोगों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अगस्त का महीना विभिन्न फल देने वाला होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अगस्त का महीना कर्क राशि के लोगों के लिए बेहतर रहेगा। कर्क राशि के लोगों के लिए यह  महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आर्थिक लिहाज से यह महीना सकारात्मक रहगा। इस महिने प्रेम जीवन में नोकझोंक और मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

5. सिंह राशि  

सिंह राशि के लोगों के लिए अगस्त का महीना उन्हें जीवन के कुछ क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है जबकि कुछ क्षेत्रों में उन्हें समास्याओं का सामना करना पड़ सकता है। महीने के शुरुआत में कार्य क्षेत्र में माहौल सकारात्मक रहेगा। आर्थिक रूप से अगस्त का महीना सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। यदि स्वास्थ्य की दृष्टि से अगस्त का महीना देखा जाए तो थोड़ी समस्या हो सकती है इस राशि के लोगों को।

Advertisment

6. कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए अगस्त का महीना उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। यदि बात कैरियर की करें तो करियर के लिए जमाना शुभ हो। इस महीने आप को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक रूप से महीना अच्छा रहेगा चिंता की कोई बात नहीं है और रही बात प्रेम संबंध की तो प्रेम संबंध के लिए यह महीना थोड़े से मिक्स सिग्नल  देता है।

7. तुला राशि

Advertisment

तुला राशि के लोगों के लिए भी यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा हुआ होगा। बात यादि करियर अधिकारियों की करंट करियर की दृष्टि कौन से महीना आपको मिक्स सिग्नल दे रहा है। आर्थिक रूप से यह महीना आपके लिए शुभ माना जाता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो आपको स्वास्थ संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इस महीने में। प्रेम संबंध में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे आपको इस महीने में।

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए अगस्त का यह महीना हर क्षेत्र में शुभ होगा, उन्हें सकारात्मक समाचार मिलेंगे हर जगह से। करियर में भी उनकी उन्नति होगी, वह जो मनचाही नौकरी चाहते हैं, यह जो बदलाव चाहते हैं वह देखने को मिल सकते। आर्थिक और प्रेम संबंध और स्वास्थ्य की दृष्टि कौन से यह महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए सकारात्मक होगा।

Advertisment

9. धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों के लिए यह महीना मिक्स सिग्नल दे रहा है। बात यदि कार्यक्षेत्र की करें तो कार्य क्षेत्र में उनके लिए यह महीना सकारात्मक साबित होगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता। इस महीने धनु राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

10. मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों के लिए अगस्त का यह महीना काफी सकारात्मक है। कार्यक्षेत्र में उन्हें थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है इस महीने। बात यदि अब आर्थिक स्थिति की करें तो आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य और प्रेम संबंध इस महीने सकारात्मक होगा।

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए भी अगस्त का महीना बहुत ही शुभ होगा और सकारात्मक होगा। कार्यक्षेत्र में इन्हें मिक्स सिग्नल मिल सकते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे।



12. मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए अगस्त का महीना मिक्सि सिग्नल  दे रहा है। कार्यक्षेत्र में सब कुछ सकारात्मक रहेगा। मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में अगस्त के महीने में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे।

राशिफल horoscope August
Advertisment