Advertisment

September Horoscope : कैसा होगा आपके लिए सितम्बर का महीना?

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

September Horoscope: भारत में एक नहीं बल्कि अनेक शास्त्र हैं। सबसे लोकप्रिय शास्त्र है ज्योतिष शास्त्र क्योंकि यह आपके संपूर्ण भविष्य के बारे में बता सकता है। तो आइए देर किस बात की है देखते हैं इस महीने क्या कहती है आपकी राशि आपके बारे में।

Advertisment

September horoscope predictions:



1. मेष राशि

मेष राशि के लोग जन्म से ही अच्छी नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण होते हैं और वर्ष 2022 का सितंबर का ये महीना भी उनकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करते देगा, करियर में उन्हें सफलता देने में मददगार होगा। करियर की दृष्टि से, यह महीना कुछ मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक दृष्टिकोण की बात की जाए तो, यह माह मेष राशि के धन पक्ष के लिहाज़ से उत्तम रहने वाला है।

Advertisment

2. वृषभ राशि  

वृषभ राशि के लोग काफी मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं। ऐसे में वर्ष 2022 का सितंबर का महीना कई मोर्चों पर इनका ध्यान आकर्षित करेगा। इस राशि के छात्रों की बात करें तो, शिक्षा के दृष्टिकोण से यह माह उन्हें कुछ समस्या दे सकता है। करियर के दृष्टिकोण से यह माह वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से, ये महीना प्रेम में पड़े लोगों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है।

3. मिथुन राशि

Advertisment

इस महीने आपके दशम भाव के स्वामी गुरु अपनी ही मीन राशि में गोचर करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपको अपने करियर में अपार सफलता की प्राप्त होगी। मिथुन राशि के लोगों को, शिक्षा के क्षेत्र में भी इस माह मिश्रित फल मिलने की उम्मीद है। मिथुन राशि के लोगों के लिए, करियर के दृष्टिकोण से यह माह अच्छा रहने की उम्मीद है।

4. कर्क राशि

कर्क राशि के लोग अन्य लोगों से अधिक भावुक, ज्ञानी और दूसरों की परवाह करने वाले होते हैं। हालांकि महीने का उत्तरार्ध का समय आपसे अधिक प्रयास की अपेक्षा करेगा। करियर के दृष्टिकोण से यह महीना, कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला हैस्वास्थ्य की दृष्टि से, ये महीना कर्क राशि वालों के लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा।

Advertisment

5. सिंह राशि  

सिंह राशि के लोग अपने स्वभाव से ईमानदार और कुशल नेतृत्व क्षमता से युक्त होते हैं। आर्थिक जीवन के लिहाज़ से, यह महीना सिंह राशि के लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से, यह महीना सिंह राशि के जातकों को सेहत से जुड़े कुछ मिले-जुले परिणाम दे सकता है। सिंह राशि के प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो, सितंबर का महीना आपको प्रेम संबंधों में शुभ परिणाम देने वाला है।

6. कन्या राशि

Advertisment

कन्या राशि के लोग अधिक तार्किक और व्यावहारिक होते हैं। साथ ही उनका दूसरों से अधिक मज़ाकिया अंदाज भी, उन्हें लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में मददगार साबित होता है। करियर के दृष्टिकोण, कन्या राशि के लोगों  के लिए यह महीना उत्तम रहने वाला है। आर्थिक जीवन के लिहाज़ से, यदि आप व्यापार से जुड़े हैं, तो यह बेहद उत्तम रहने वाली है। कन्या राशि के प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो, यह माह आपके प्रेम संबंधों के लिए मिला-जुला ही रहने वाला है।

7. तुला राशि

इस राशि के लोग अपनी कुशल क्षमता के बल पर, जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त करने में सक्षम होते हैं और इसकी मदद से ही वे अपने करियर में उच्च पदों तक भी आसानी से पहुंच जाते हैं। करियर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, तुला राशि के जातकों को यह महा कुछ मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। धन पक्ष के लिहाज़ से, सितंबर का ये महीना आपको आर्थिक जीवन में कुछ मिले-जुले परिणाम देने वाला होगा। स्वास्थ्य जीवन में इस माह आपको, सेहत से जुड़े मध्यम ही फल मिलने की उम्मीद है।

Advertisment



8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग अधिक आत्मविश्वासी व बेहद साहसी होते हैं और इस महीने उन्हें अपने जीवन में सामान्य से बेहतर परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। करियर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, यह महीना वृश्चिक राशि के लीगों के लिए शुभ रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सितंबर का महीना मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। प्रेम तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से, यह महा उन्हें प्रेम संबंधों में अपार अनुकूलता देने वाला है ।

9. धनु राशि

Advertisment

धनु राशि के लोग अपने उद्देश्य के प्रति दृढ़ निष्ठावान और अपने ज्ञान और विवेक के लिए पहचाने जाते हैं। करियर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, सितंबर का महीना धनु राशि के लोगों के लिए फलदायी सिद्ध होगा आपके स्वास्थ्य जीवन को देखें तो, ये महीना धनु राशि के जातकों की सेहत के लिहाज़ से अनुकूल ही रहेगा। धनु राशि वाले लोगों के लिए यह महीना उन्हें घर-परिवार में मिश्रित फल देने वाला है।

10. मकर राशि

मकर राशि वाले लोग हर परिस्थिति में अधिक सूझबूझ और समझदारी का परिचय देते हैं। करियर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, सितंबर का महीना आपके लिए कुछ मिलाजुला रहने वाला है और आर्थिक जीवन तौर पर, यह महीना आपके धन से जुड़े मुद्दों को लेकर अनुकूलता दर्शा रहा है। स्वास्थ्य, वर्ष 2022 के इस महीने में आप कई शारीरिक समस्याओं से पीड़ित रहेंगे। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण, सितंबर का ये महीना प्रेम में पड़े लोगों के लिए विशेष शुभ रहने वाला है।

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग अधिक अनुशासन पसंद और मेहनती होते हैं। इस राशि के लोगों को इस महीने अपने करियर में लाभकारी परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी। आर्थिक जीवन को देखें तो इस राशि के लिए सितंबर का महीना, धन से जुड़े मामलों में अनुकूल फल देने वाला है। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, यह महीना शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ ही रहने की संभावना है।

12. मीन राशि

मीन राशि के लोग अधिक ज्ञानी और दूसरों के लिए त्याग करने के लिए तत्पर रहने वाले होते हैं। करियर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, इस राशि के लिए सितंबर का महीना बेहद शुभ फल लेकर आया है। मीन राशि के आर्थिक जीवन के लिहाज़ से, इस माह ग्रहों की स्थितियां आपको मिश्रित फल देंगी। प्रेम संबंधों की दृष्टि से देखा जाए तो, ये अवधि प्रेमी लोगों की लव लाइफ के लिए मिली-जुली रहने वाली है।

मेष राशि मीन राशि मकर राशि 2022 September Horoscope
Advertisment