New Update
/hindi/media/post_banners/BfCHPVzaXXmeuxLmvc49.jpg)
पेट दर्द ठीक करने के 5 घरेलू उपाय
1. हींग का सेवन
पेट का दर्द ठीक करने के लिए हींग का सेवन कर सकते है। हींग में एंटीस्पास्मोडिक और एंटीफलटुलेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो चुटकियों में पेट दर्द को कम करता है। इसे पीने केेेे लिए हल्के गर्म पानी में चुटकी भर हींग डालकर पी लें।
2. अजवाइन और काले नमक का सेवन
गैस,अपच या कोई भी पेट दर्द की समस्या से अजवाइन और काला नमक का सेवन करने से राहत मिलता है। इसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल मौजूद होता है जो पेट दर्द को तुरंत खत्म कर देता है। इसेेेेे खाने के लिए अजवाइन के साथ काला नमक मिला लें।
3. नींबू का रस
पेट दर्द को ठीक करने के लिए नींबू का रस भी फायदेमंद है। इसे पीने के लिए पानी को उबालकर उसमें नींबू मिलाए और थोड़ासा काला नमक मिलाकर पी लें। नींबू का रस सिर्फ आपका पेट दर्द ठीक नहीं करता बल्कि सुबह पीने से वजन भी कम करता है।
4. दही का सेवन
दही का सेवन करने से यह आपके पेट को ठंडक पहुंचाता है, जिससे पेट दर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा दही के अच्छे बैक्टीरिया पाचन प्रणाली को भी सुधारते हैं।
5. अदरक का सेवन
अदरक भी आपके पेट दर्द को ठीक करने में फायदेमंद है। आप अदरक की चाय बनाकर पिएं। अदरक को डालते टाइम अच्छे से घिस लें।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us