Advertisment

जानें कुछ घरेलू नुस्खे जिससे आसानी से उतर जाएगा हैंगओवर

एल्कोहल का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे भी बड़ी चीज है उसका हैंगओवर होना। आइए जानते हैं इस ब्लॉग में कुछ ऐसे इंग्रेडिएंट्स के बारे में जिनकी मदद से आप एल्कोहल का हैंगओवर उतार सकते हैं-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Home remedies to get rid of hangover easily

Home remedies to get rid of hangover easily

एल्कोहल का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे भी बड़ी चीज है उसका हैंगओवर होना। अल्कोहल की मात्रा हमारे ब्लड में अधिक हो जाती है इसलिए नशा उतरने के बाद भी हमारे शरीर में हैंगओवर महसूस होता है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की आप कितनी अल्कोहल कंज्यूम करते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं की जो लोग हल्की दारू पीते हैं उन्हें लोगों में भारी दारु पीने वालों से अधिक हैंगओवर की संभावना होती है। माना जाता है जिन लोगों के घर में उनके पिता, उनके दादा पहले से एल्कोहल कंज्यूम करते हैं उन लोगों में हैंगओवर होने की संभावना अधिक होती है कुछ इनग्रेडिएंट की मदद से यह हैंगओवर कन्ट्रोल भी किया जा सकता हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे इंग्रेडिएंट्स के बारे में जिनकी मदद से आप एल्कोहल का हैंगओवर उतार सकते हैं।

Advertisment

जानें कुछ घरेलू नुस्खे जिससे आसानी से उतर जाएगा हैंगओवर

1. इमली

इमली के अंदर मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करती है। पेट में कब्ज, अपच आदि समस्याओं से इमली की मदद से निजात पाया जा सकता है। एल्कोहल पीने के बाद हैंगओवर होने पर सर्दी और बुखार की समस्या है तो आप इमली के पानी का सेवन कर सकते है।

Advertisment

2. अनार का जूस

अनार के जूस के अंदर विटामिन के, पोटेसियम, मैग्नीशियम आदि एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह गुणों से भरपूर अनार का जूस आपके शरीर से जलन को खत्म करने में मदद करता है। यह यूरिन की समस्या भी खत्म करता है तथा आपको तनाव रहित रखता है। हैंगओवर के दौरान अनार का जूस पीने से काफी फायदा होता है।

3. खजूर

Advertisment

खजूर का सेवन करना हमारे ब्रेन फंक्शन को शार्प करने का काम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में कॉपर, सेलेनियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। यह फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत होता है। आपको यदि हैंगओवर की समस्या है तो आप खजूर के जूस का सेवन कर सकते हैं।

4. फालसे

काले जामुनओं की तरह दिखने वाले छोटे-छोटे फालसे। सोडियम पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। एल्कोहल पीने के दौरान यदि आपने अधिक मसालेदार या तला भुना खाना खाया है और आपको पेट की समस्या हो रही है तो आप फालसे का जूस या फालसे का सेवन करके पेट की समस्या से आराम पा सकते हैं।

एल्कोहल इमली घरेलू नुस्खे
Advertisment